॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

मैया अम्बे मैया, लाल तेरा घबराये: भजन (Maiya Ambe Maiya Lal Tera Ghabraye)

WhatsApp
Facebook
मैया अम्बे मैया, लाल तेरा घबराये: भजन (Maiya Ambe Maiya Lal Tera Ghabraye)

मैया अम्बे मैया,
लाल तेरा घबराये हर पल तुझे बुलाये ॥

मैया अंबे मैया मैया अम्बे मैया,
लाल तेरा घबराये हर पल तुझे बुलाये,
माँ लाल तेरा घबराये रो रो तुझे बुलाये,
राह निहारे सुबह शाम,
मैया अम्बे मैया मैया अम्बे मैया ॥

बिच भवर मैं मेरी नैया,
अटकी री माँ,
गम की लहरो में भटकी री माँ,
गम की लहरो में भटकी री माँ,
सूझे नहीं रस्ता कोई,
बन के खिवैया अब तू थाम,
मैया अंबे मैया मैया अंबे मैया,
लाल तेरा घबराये हर पल तुझे बुलाये,
माँ लाल तेरा घबराये रो रो तुझे बुलाये,
राह निहारे सुबह शाम,
मैया अम्बे मैया मैया अम्बे मैया ॥

ऊँचा द्वारा तेरा ऊँची,
शान है माँ,
रखती बच्चो का सदा,
ध्यान तू माँ,
तुझसा नहीं जग में कोई,
संकट हरणी माँ है तेरा नाम,
मैया अंबे मैया मैया अंबे मैया,
लाल तेरा घबराये हर पल तुझे बुलाये,
माँ लाल तेरा घबराये रो रो तुझे बुलाये,
राह निहारे सुबह शाम,
मैया अंबे मैया मैया अम्बे मैया ॥

विनती सुनलो आया ‘लख्खा’,
दर पे तेरे,
दूर करो मैया जी,
सब दुखड़े मेरे,
किस्मत ‘सरल’ जाये बदल,
सालों साल में आऊं तेरे धाम,
मैया अंबे मैया मैया अम्बे मैया,
लाल तेरा घबराये हर पल तुझे बुलाये,
माँ लाल तेरा घबराये रो रो तुझे बुलाये,
राह निहारे सुबह शाम,
मैया अंबे मैया मैया अम्बे मैया ॥

मैया अंबे मैया मैया अम्बे मैया,
लाल तेरा घबराये हर पल तुझे बुलाये,
माँ लाल तेरा घबराये रो रो तुझे बुलाये,
राह निहारे सुबह शाम,
मैया अंबे मैया मैया अम्बे मैया ॥

आने वाला पर्व: चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल 2027, बुधवार से शुरू होगी और राम नवमी 15 अप्रैल 2027, गुरुवार को है। घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:04 से सुबह 7:25 तक।
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment