॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

होम › जाम्भोजी › बिश्नोई समाज
बिश्नोई धर्म • सम्पूर्ण जानकारी एक जगह

बिश्नोई समाज: गुरु जम्भेश्वर भगवान, 29 नियम, शब्दवाणी और धाम

बिश्नोई पंथ की स्थापना गुरु जम्भेश्वर भगवान (जाम्भोजी) ने वि.सं. 1542 (सन 1485) की कार्तिक वदी अष्टमी को समराथल धोरे पर की। उनके बताए 29 नियम मानने वाले बिश्नोई कहलाए। यहाँ जाम्भोजी की जीवनी, 29 नियम, शब्दवाणी के 120 शब्द, आरती-भजन, धाम, मेले और बिश्नोई कैलेंडर एक जगह हैं।

अपडेट: 24 नवंबर 2026 • लेखन: संदीप बिश्नोई • तारीखें: जम्भ भक्ति पंचांग
अगली बिश्नोई अमावस्या
8 दिसंबर 2026, मंगलवार
मार्गशीर्ष (मिगसर) अमावस्या
लगेगी 8 दिसंबर, मंगलवार, सुबह 4:13, उतरेगी 9 दिसंबर, बुधवार, सुबह 6:22
बिश्नोई कैलेंडर देखें
1451जाम्भोजी का अवतार, पीपासर
1485बिश्नोई पंथ की स्थापना
29नियम, जिनसे बिश्नोई नाम
120शब्द, शब्दवाणी में

बिश्नोई धर्म के मुख्य पेज

गुरु जम्भेश्वर भगवान (जाम्भोजी) कौन थे?

गुरु जम्भेश्वर भगवान, जिन्हें जाम्भोजी कहते हैं, बिश्नोई पंथ के संस्थापक हैं। बिश्नोई समाज की मान्यता है कि वे भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने जीवों पर दया, हरे पेड़ों की रक्षा, सादा और पवित्र जीवन और एक विष्णु की भक्ति का उपदेश दिया।

मूल नामधनराज
अवतारवि.सं. 1508 (सन 1451), भादो वदी अष्टमी, पीपासर (नागौर)
पिता और मातालोहट जी पंवार और हांसा देवी
बिश्नोई पंथ की स्थापनावि.सं. 1542 (सन 1485), कार्तिक वदी अष्टमी, समराथल धोरा (बीकानेर)
उपदेश29 नियम और शब्दवाणी के 120 शब्द
निर्वाणवि.सं. 1593 (सन 1536), मिगसर वदी नवमी (चिलत नवमी), लालासर (बीकानेर)
समाधिमुकाम, मुक्तिधाम (नोखा, बीकानेर)

जाम्भोजी की पूरी जीवनी और इतिहास पढ़ें →

बिश्नोई नाम कैसे पड़ा?

मान्यता के अनुसार समराथल धोरे पर जाम्भोजी ने पाहल देकर 29 नियम दिए, और "बीस और नौ" नियम मानने वालों को बिश्नोई कहा गया। एक दूसरी मान्यता के अनुसार विष्णु के उपासक होने से यह नाम विष्णोई या बिश्नोई बना।

बिश्नोई के 29 नियम (एक नज़र में)

हर नियम की मूल पंक्ति और विस्तार से अर्थ बिश्नोई के 29 नियम पेज पर है।

  1. तीस दिन सूतक रखना
  2. मासिक धर्म के पाँच दिन स्त्री का घर के कामकाज और पूजा-पाठ से अलग रहना
  3. रोज़ सुबह जल्दी स्नान करना
  4. शील रखना, यानी अच्छा आचरण और मर्यादा
  5. संतोष रखना
  6. तन, मन और घर की पवित्रता (शुचि) रखना
  7. सुबह और शाम दोनों समय संध्या करना
  8. शाम को आरती करना और भगवान के गुण गाना
  9. प्रेम और एकाग्र मन से हवन करना
  10. पानी, ईंधन और दूध को छानकर काम में लेना
  11. वाणी छानकर बोलना, यानी सोच-समझकर सच और मीठा बोलना
  12. मन में क्षमा और दया रखना
  13. चोरी नहीं करना
  14. किसी की निंदा नहीं करना
  15. झूठ नहीं बोलना
  16. व्यर्थ का वाद-विवाद नहीं करना
  17. अमावस्या का व्रत रखना
  18. भगवान विष्णु का भजन करना
  19. सभी जीवों पर दया रखना
  20. हरा पेड़ नहीं काटना
  21. काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार पर काबू रखना (अजर को जरना)
  22. रसोई अपने हाथ से बनाना
  23. पशुओं को अमर रखना (अमर रखावे ठाट)
  24. बैल को बधिया न करना और न करवाना
  25. अमल (अफीम) का सेवन नहीं करना
  26. तम्बाकू का सेवन नहीं करना
  27. भांग का सेवन नहीं करना
  28. शराब और मांस से दूर रहना
  29. नीले रंग का वस्त्र नहीं पहनना

शब्दवाणी: जाम्भोजी के 120 शब्द

जाम्भोजी का उपदेश शब्दों के रूप में है, जिन्हें मिलाकर शब्दवाणी कहते हैं। इसमें कुल 120 शब्द हैं। हर शब्द का पाठ और सरल अर्थ हमारी शब्दवाणी में है। जाम्भोजी के पहले शब्द की कथा: प्रथम शब्द उच्चारण।

बिश्नोई धाम और तीर्थ

धामकहाँमहत्वमेला
पीपासरनागौरजाम्भोजी की जन्म स्थली; मंदिर, उनका प्राचीन घर और खड़ाऊअवतार दिवस
समराथल धोराबीकानेरयहीं पाहल देकर बिश्नोई पंथ की स्थापना हुईपंथ स्थापना दिवस
मुकाम (मुक्तिधाम)नोखा, बीकानेरजाम्भोजी का समाधि स्थलमुकाम मेला
लालासर साथरीबीकानेरजाम्भोजी का निर्वाण स्थलनिर्वाण दिवस
जाम्भा (जाम्भोलाव)फलौदी क्षेत्रजाम्भोजी के कहने पर बना तालाब; बिश्नोइयों के लिए पुष्कर जैसा तीर्थजाम्भोलाव मेला
खेजड़लीजोधपुरसन 1730 में अमृता देवी समेत 363 बिश्नोई खेजड़ी के पेड़ बचाते हुए शहीद हुएशहीदी मेला

दूसरे धाम और कथाएँ: जांगलू धाम • जाम्भा सरोवर का इतिहास • खेजड़ली बलिदान की पूरी कथा • सभी तीर्थ स्थल

आने वाले बिश्नोई मेले और पर्व

तारीखमेला या पर्वकहाँ
2 दिसंबर 2026
बुधवार
जाम्भोजी निर्वाण दिवस (चिलत नवमी)लालासर साथरी (बीकानेर)
6 फ़रवरी 2027
शनिवार
माघ (मौनी) अमावस्याकई स्थानीय धोरों और साथरियों पर मेले
8 मार्च 2027
सोमवार
मुकाम मेला (फाल्गुन)मुकाम, समराथल धोरा, पीपासर और जाजीवाल धोरा सहित कई धामों पर
6 अप्रैल 2027
मंगलवार
जाम्भोलाव (जांभा) मेलाजाम्भोलाव धाम (जांभा, फलोदी), लोदीपुर और कई साथरियों पर
17 अप्रैल 2027
शनिवार
वील्होजी परमधाम गमन दिवसरामड़ावास (जोधपुर)
24 अगस्त 2027
मंगलवार
जाम्भोजी अवतार दिवस (जन्माष्टमी)पीपासर (नागौर) सहित सभी धामों पर
31 अगस्त 2027
मंगलवार
भादवा अमावस्या मेलारामड़ावास, जांगलू और कई साथरियों पर
10 सितंबर 2027
शुक्रवार
खेजड़ली शहीदी मेलाखेजड़ली (जोधपुर)

हर अमावस्या लगने और उतरने का समय: बिश्नोई कैलेंडर। फ़ोन में याद के लिए: व्रत रिमाइंडर (बिश्नोई अमावस्या और मेले वाला कैलेंडर)।

जाम्भोजी की कथाएँ

कथा माला (भाग 1 से पढ़ें): बाल लीला • गोचरण लीला • बिश्नोई पंथ की स्थापना • जैसलमेर पधारना • काबुल में जीव हत्या बंद करवाना • रोटू गाँव की कथा

आरती, भजन, साखी और मंत्र

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिश्नोई कौन होते हैं?

बिश्नोई गुरु जम्भेश्वर भगवान (जाम्भोजी) के अनुयायी हैं, जो उनके बताए 29 नियमों का पालन करते हैं। जीवों पर दया और हरे पेड़ न काटना इन नियमों का खास हिस्सा है। बिश्नोई समाज ज़्यादातर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में बसा है।

विज्ञापन

बिश्नोई पंथ की स्थापना कब और किसने की?

गुरु जम्भेश्वर भगवान ने वि.सं. 1542 (सन 1485) की कार्तिक वदी अष्टमी को समराथल धोरे पर पाहल देकर बिश्नोई पंथ की स्थापना की।

बिश्नोई नाम कैसे पड़ा?

मान्यता के अनुसार जाम्भोजी के बताए 29 (बीस और नौ) नियम मानने वाले बिश्नोई कहलाए। दूसरी मान्यता में विष्णु के उपासक होने से विष्णोई नाम बताया जाता है।

बिश्नोई अमावस्या का व्रत क्यों रखते हैं?

अमावस्या का व्रत 29 नियमों में से एक है। परंपरा में इस दिन व्रत, हवन और जाम्भोजी के शब्दों का पाठ किया जाता है। मुकाम का बड़ा मेला भी फाल्गुन और आसोज की अमावस्या को लगता है। हर अमावस्या का समय बिश्नोई कैलेंडर में देखें।

जाम्भोजी की समाधि कहाँ है?

मुकाम (मुक्तिधाम) में, जो बीकानेर ज़िले की नोखा तहसील में है। उनका निर्वाण वि.सं. 1593 (सन 1536) की मिगसर वदी नवमी को लालासर में हुआ था।

खेजड़ली बलिदान क्या है?

सन 1730 में जोधपुर के खेजड़ली गाँव में अमृता देवी बिश्नोई समेत 363 बिश्नोई खेजड़ी के पेड़ों को कटने से बचाते हुए शहीद हुए। उनकी याद में हर साल भादो सुदी दशमी को खेजड़ली में शहीदी मेला लगता है।

जानकारी का आधार: जाम्भोजी की शब्दवाणी, परंपरा से चली आ रही कथाएँ और बिश्नोई समाज में प्रचलित मान्यताएँ। तारीखें जम्भ भक्ति पंचांग से हैं। कोई बात गलत लगे या जोड़नी हो तो हमें बताएँ।

लेखन और संपादन: संदीप बिश्नोई (संस्थापक, जम्भ भक्ति)तारीख और समय की गणना: प्रदीप बिश्नोईआधार: बिश्नोई समाज की प्रचलित परंपरा और हमारी अपनी खगोलीय गणनाअपडेट: 24 नवंबर 2026हमारे बारे में • गलती दिखे तो बताएँ