व्रत रिमाइंडर: एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या की याद फ़ोन में
जो व्रत आप रखते हैं, उसका कैलेंडर एक बार अपने फ़ोन में जोड़ लें। हर व्रत की तारीख अपने आप कैलेंडर में आ जाएगी और व्रत से एक दिन पहले शाम को याद दिलाने की सूचना भी (iPhone और Outlook में अपने आप, Google Calendar में सेटिंग से)। तारीखें जम्भ भक्ति के अपने पंचांग से हैं।
अपना व्रत चुनें और कैलेंडर में जोड़ें
- 4 दिसंबर 2026उत्पन्ना एकादशी
- 20 दिसंबर 2026मोक्षदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी (दक्षिण भारत)
- 3 जनवरी 2027सफला एकादशी
- 24 नवंबर 2026कार्तिक पूर्णिमा
- 23 दिसंबर 2026मार्गशीर्ष पूर्णिमा
- 22 जनवरी 2027पौष पूर्णिमा, शाकंभरी पूर्णिमा
- 8 दिसंबर 2026मार्गशीर्ष अमावस्या, भौमवती अमावस्या
- 7 जनवरी 2027पौष अमावस्या
- 6 फ़रवरी 2027माघ अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या, मौनी अमावस्या
- 6 दिसंबर 2026रवि प्रदोष व्रत
- 21 दिसंबर 2026सोम प्रदोष व्रत
- 5 जनवरी 2027भौम प्रदोष व्रत
- 27 नवंबर 2026संकष्टी चतुर्थी
- 13 दिसंबर 2026विनायक चतुर्थी
- 26 दिसंबर 2026संकष्टी चतुर्थी
- 7 दिसंबर 2026मासिक शिवरात्रि
- 5 जनवरी 2027मासिक शिवरात्रि
- 4 फ़रवरी 2027मासिक शिवरात्रि
दीपावली, होली, नवरात्रि से लेकर हर छोटे-बड़े व्रत और पर्व तक, सब एक ही कैलेंडर में। हर दिन के नाम के साथ हिंदू महीना और संवत भी।
- 8 दिसंबर 2026मार्गशीर्ष (मिगसर) अमावस्या
- 7 जनवरी 2027पौष अमावस्या
- 6 फ़रवरी 2027माघ अमावस्या
कैलेंडर नहीं चाहिए? हमारे WhatsApp चैनल पर हर बड़े व्रत-त्योहार की सूचना मिलती है।
WhatsApp चैनल से जुड़ेंफ़ोन में व्रत रिमाइंडर कैसे लगाएँ?
- ऊपर से अपने व्रत का कार्ड चुनें, जैसे एकादशी।
- Android: "Google Calendar" दबाएँ और "जोड़ें" चुनें। फ़ोन पर न खुले तो यही बटन कंप्यूटर के ब्राउज़र में खोलें, कैलेंडर आपके फ़ोन में भी आ जाएगा।
- iPhone: "iPhone" दबाएँ और "Subscribe" चुनें। व्रत से एक दिन पहले शाम 6 बजे सूचना अपने आप आएगी।
- Google Calendar में सूचना: Google जोड़े गए कैलेंडर में अपने आप सूचना नहीं देता। कैलेंडर की Settings में इस कैलेंडर के "All-day event notifications" में "1 दिन पहले" चुन लें।
- Samsung या दूसरे ऐप: ".ics फ़ाइल" डाउनलोड करके खोलें। इसमें आगे की तारीखें अपने आप नहीं आतीं, साल में एक बार फिर से जोड़ लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एकादशी का रिमाइंडर फ़ोन में कैसे लगाएँ?
ऊपर "एकादशी व्रत" कार्ड में Android के लिए "Google Calendar" और iPhone के लिए "iPhone" बटन दबाएँ। एक बार जोड़ने पर अगले तीन साल की सभी एकादशी तारीखें कैलेंडर में आ जाती हैं।
क्या इसके लिए कोई ऐप डाउनलोड करना होगा?
नहीं। यह आपके फ़ोन के कैलेंडर में ही जुड़ता है। कोई ऐप, अकाउंट या मोबाइल नंबर नहीं चाहिए।
सूचना कब आएगी?
हर व्रत से एक दिन पहले शाम 6 बजे (iPhone, Outlook)। Google Calendar में कैलेंडर की सेटिंग से "1 दिन पहले" सूचना चालू करनी होती है।
रिमाइंडर बंद कैसे करें?
फ़ोन के कैलेंडर ऐप की Settings में जाकर यह कैलेंडर हटा दें या छिपा दें।
क्या यह मुफ़्त है?
हाँ, पूरी तरह मुफ़्त है।
