हरि जी! मेरी लागी लगन मत तोडना,
लाला* जी! मेरी लागी लगन मत तोडना,
गोपाला! मेरी लागी लगन मत तोडना,
लागी लगन मत तोडना,
प्यारे लागी लगन मत तोडना ॥
खेती बोआई मैंने तेरे नाम की, .[x2]
मेरे भरोसे मत छोडना,
॥ हरि जी मेरी लागी लगन…॥
जल है गहरा नाव पुरानी, .[x2]
बीच भवर मत छोडना,
॥ हरि जी मेरी लागी लगन…॥
तू ही मेरा सेठ है तू ही साहूकार है, .[x2]
ब्याज पे ब्याज मत जोड़ना,
॥ हरि जी मेरी लागी लगन…॥
हरि जी! मेरी लागी लगन मत तोडना,
लागी लगन मत तोडना,
प्यारे लागी लगन मत तोडना ॥
* लाला: इस भजन के अन्य धुन में हरि की जगह कहीं-कहीं लाला शब्द का प्रयोग किया गया है। https://www.youtube.com/watch?v=HtIQzmjUlqY
आने वाली एकादशी: देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी गृहस्थ (स्मार्त) व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को और वैष्णव व्रत 21 नवंबर 2026, शनिवार को है।
देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी की तारीख, पारण का समय और व्रत विधि देखें →
देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी की तारीख, पारण का समय और व्रत विधि देखें →
पाठक संख्या: 714








