गुरु दीक्षा मंत्र( सुगरा मंत्र) जब गुरु नुगरे को सुगरा करता है।
गुरु दीक्षा मंत्र, जिसे सुगरा मंत्र भी कहते हैं, बिश्नोई परम्परा का वह मंत्र है जो गुरु अपने शिष्य को सुनाते हैं। मान्यता के अनुसार इसे सुनकर नुगरा यानी बिना गुरु वाला व्यक्ति सुगरा बनता है। इस लेख के अनुसार बालक जब समझ की ओर बढ़ता है, तब साधु-गुरु उसे यह मंत्र देते हैं। नीचे मंत्र के बोल, हर पंक्ति का अर्थ, सन्यास मंत्र और जरूरी सवाल दिए गए हैं।
गुरु दीक्षा मंत्र (सुगरा मंत्र)
ओ३म् शब्द गुरु सूरत चेला, पांच तत्व में रहे अकेला।
सहजे जोगी शून्य में बास, पांच तत्व में लियो प्रकाश।
ना मेरे माई ना मेरे बाप, अलख निरंजन आपही आप।
गंगा यमुना बहे सरस्वती, कोई कोई न्हावे बिरला जती।
तारक मंत्र पार गिराम, गुरु बतायो निश्चय नाम।
जे कोई सुमिरै उतरे पार, बहुरि न आवे मैली धार।
हर पंक्ति का सरल अर्थ
नीचे दिया गया अर्थ इसी लेख की व्याख्या पर आधारित है और मान्यता के अनुसार है।
- ओ३म् शब्द गुरु सूरत चेला, पांच तत्व में रहे अकेला: ओम शब्द ही गुरु है और सुरति यानी जीवात्मा उसका चेला है। जीव पांच तत्वों से बने शरीर में रहते हुए भी उनसे अलग है।
- सहजे जोगी शून्य में बास, पांच तत्व में लियो प्रकाश: जो ओम से ऐसा संबंध जोड़ ले, वह सहज ही योगी है। उसका मन शून्य यानी ओम की ध्वनि में रहता है, और पांच तत्वों में जो चेतना का प्रकाश है, वह आत्मा का ही है।
- ना मेरे माई ना मेरे बाप, अलख निरंजन आपही आप: माता-पिता शरीर के होते हैं, आत्मा के नहीं। आत्मा अलख निरंजन है, जो न जन्म लेती है न मरती है।
- गंगा यमुना बहे सरस्वती, कोई कोई न्हावे बिरला जती: गंगा, यमुना और सरस्वती इसी शरीर में बहती हैं और त्रिकुटि में उनका संगम है। ध्यान और समाधि के आनंद रूपी इस त्रिवेणी में कोई बिरला यति ही स्नान करता है।
- तारक मंत्र पार गिराम, गुरु बतायो निश्चय नाम: इस पंक्ति का भाव यह है कि यह मंत्र तारने वाला है, जो संसार सागर से पार उतारता है, और गुरु ने इसे निश्चय करके बताया है।
- जे कोई सुमिरै उतरे पार, बहुरि न आवे मैली धार: जो श्रद्धा से इसका स्मरण करता है, वह पार उतर जाता है और फिर जन्म-मरण की मैली धारा में लौटकर नहीं आता।
मंत्र का विस्तार से भाव
यह गुरु मंत्र जब साधु-गुरु सुनाता है तो बालक समझ की तरफ तेजी से बढ़ता है। उसके मन में अनेक जिज्ञासाएं खड़ी होती है। जो भी उसे दिया जायेगा वह उसका अमर धन होगा ऐसी अवस्था में उसे यह सुगरा मंत्र ही देना चाहिये। इस मंत्र के अन्दर बहुत कुछ समाया हुआ है। यह केवल मंत्र ही नहीं है, उच्चकोटि की साधना भी है। जो सहज में ही की जा सकती है। इस मंत्र के बारे में थोड़ा विचार कर लेना चाहिये।
ओम शब्द ही गुरु है। सुरति ही चेला है। यही गुरु और चेले का शाश्वत सम्बन्ध है। ओम ईश्वर का नाम है, वह ईश्वर ही गुरु है और सुरती अर्थात् जीवात्मा ही चेला है। यह जीवात्मा चेला तभी है जब ओम शब्द से सम्बन्ध स्थापित कर ले। उसे एक क्षण भी भूले नहीं। अन्यथा गुरु कहीं चेला कहीं, कोई अर्थ
नहीं है, नहीं वह चेला बन ही सका है। इससे आगे मंत्र में कहा है कि
तुम इन पांच तत्वों से भिन्न अकेले हो। क्योंकि तुम्हारा सम्बन्ध तो ओम गुरु से है, पांच तत्वों का सम्बन्ध तो केवल शरीर से ही है। यदि इस प्रकार का सम्बन्ध गुरु से जोड़ लिया जाय तो तुम सहज ही में योगी हो, किसी प्रकार के प्रयत्न की आवश्यकता नहीं है। संसार में रहते हुए भी तुम्हारी वृति सुरति
शून्य में ही रहेगी। वह शून्य ही ओम की ध्वनि है। वही गुरु है, उन्हीं में तुम सदा रमण करोगे।
पांच तत्वों में तुम्हारा ही प्रकाश विद्यमान है। तुम स्वयं ब्रह्मस्वरूप हो, ब्रह्म का ही अचेतन पांच तत्वों में चेतना रूपी प्रकाश है। न तो इस आत्मा के माता है और न ही पिता है। केवल शरीर के तो अवश्य ही माता पिता है। आत्मा अलख निरंजन स्वयं अपने आप में ही स्थित है। न कभी जन्म लेती है और न कभी मरती है। अलख निरंजन निर्लेप अगोचर ब्रह्म रूप है ऐसा ही इसे समझे।
इसी मानव शरीर में ही गंगा यमुना सरस्वती तीनों पवित्र नदियां बहती है। किन्तु उनमें स्नान कोई बिरला यति ही करता है। मनुष्याणां सहस्रेषु हजारों मनुष्यों में कोई एक। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात समाधि अवस्था में जो आनन्द की प्राप्ति होती है वह त्रिवेणी में स्नान है। तुम्हारा तिलक लगाने का स्थान त्रिकुटि कहा जाता है।
इसी त्रिकुटि में ही तीनों का संगम होता है। त्रिकुटि में ध्यान करने से ज्योति आनन्द एवं ज्ञान इन तीनों की प्राप्ति होती है। वही योगी का लक्ष्य है। हे बालक। तुम्हें भी वही आनन्द ज्ञान एवं तेज की प्राप्ति करनी है। हे शिष्य यह मंत्र तारक है, संसार सागर से पार उतारने वाला है। गुरु ने निश्चय करके बतलाया है। इसका श्रद्धा एवं विश्वास से स्मरण एवं साधना कर ले। जे कोई भी स्मरण करेगा वह संसार सागर से पार उतर जायेगा। उस परम पद को प्राप्त कर लेगा जहां से वापिस लौटकर नहीं आयेगा इस प्रकार से यह सुगरा मंत्र गुरुदेव ने सुनाया है।
सन्यास मंत्र
तीसरा मंत्र- सन्यास मंत्र है। जब कोई सन्यस्त होना चाहता है तब यह मंत्र सुनाया जाता है। गुरु महाराज ने कहा है
कोड़ निनाणवे राजा भोगी, गुरु के आखर कारण जोगी
माया राणी राज तजीलो, गुरु भेटीलो जोग सझीलो।
एक या दो नहीं जब से सृष्टि रची गयी है तभी से ही निनाणवे करोड़ राजा योगी हो गये सन्यास धारण करके माया राणी राज को त्याग दिया। वन में तपस्या करके शरीर को सुखा दिया। शरीर की कुछ भी परवाह न करते हुए अपने कार्य में संलग्न रहे।
चार अवस्था में मानव जीवन को बांटा है। प्रथम अवस्था ब्रह्मचारी, जो पचीस वर्ष तक की है उसके पश्चात पचास वर्ष तक गृहस्थ आश्रम है तीसरी वानप्रस्थ आश्रम पचहत्तर वर्ष तक की है और चौथी अवस्था सन्यास सौ वर्ष तक की है। इसलिए सन्यास लेकर के परोपकार कार्य एवं साधना में संलग्न होना चाहिये। स्वयं यति ईश्वर ने सन्यास धारण किया था तथा अपने शिष्यों को सन्यास में दीक्षित किया था। उन दीक्षित शिष्यों में हे वील्हा। मैं भी एक हूँ, जो तुम्हें दीक्षित करके इस पंथ को आगे बढ़ाया है। तुम्हें भी इस परम्परा को आगे बढ़ाना है तथा इस गुरु मंत्र को देकर सन्यास में दीक्षित कर लेना है।
कठिन शब्दों के अर्थ
- ओ३म्: ईश्वर का नाम, जिसे इस मंत्र में गुरु कहा गया है
- सूरत (सुरति): ध्यान, जीवात्मा
- पांच तत्व: आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी, जिनसे शरीर बना है
- सहजे: बिना कठिन प्रयत्न के, स्वाभाविक रूप से
- शून्य: वह शांत अवस्था जहाँ ओम की ध्वनि सुनाई देती है
- अलख निरंजन: जो दिखाई न दे और माया से रहित हो, यानी परमात्मा
- जती (यति): संयमी साधक
- त्रिकुटि: माथे पर तिलक लगाने का स्थान
- तारक मंत्र: संसार सागर से पार उतारने वाला मंत्र
- मैली धार: जन्म-मरण का चक्र
नुगरा और सुगरा का अर्थ
जिस व्यक्ति ने किसी गुरु से दीक्षा नहीं ली, उसे नुगरा कहा जाता है, और जिसने गुरु धारण कर लिया, वह सुगरा कहलाता है। मान्यता के अनुसार गुरु से यह मंत्र सुनकर और श्रद्धा से इसका स्मरण करके व्यक्ति सुगरा बनता है। इसीलिए इसे सुगरा मंत्र कहते हैं।
बिश्नोई धर्म के अन्य मंत्र
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सुगरा मंत्र किसे कहते हैं?
गुरु दीक्षा मंत्र को ही सुगरा मंत्र कहते हैं। मान्यता के अनुसार गुरु से यह मंत्र पाकर नुगरा व्यक्ति सुगरा, यानी गुरु वाला बनता है।
“ओ३म् शब्द गुरु सूरत चेला” का अर्थ क्या है?
इसका अर्थ है कि ओम शब्द ही गुरु है और सुरति यानी जीवात्मा उसका चेला है। जीवात्मा तभी सच्चा चेला है जब वह एक क्षण भी ओम को न भूले।
यह मंत्र किसे और कब दिया जाता है?
इस लेख के अनुसार जब बालक समझ की ओर बढ़ता है और उसके मन में जिज्ञासाएँ उठती हैं, तब साधु-गुरु उसे यह सुगरा मंत्र सुनाते हैं।
सुगरा मंत्र के स्मरण का क्या फल बताया गया है?
मंत्र की अंतिम पंक्ति के अनुसार जो इसका स्मरण करता है, वह संसार सागर से पार उतर जाता है और फिर जन्म-मरण की धारा में नहीं लौटता। यह आस्था और मान्यता की बात है।
सन्यास मंत्र कब सुनाया जाता है?
लेख के अनुसार जब कोई सन्यास लेना चाहता है, तब उसे सन्यास मंत्र सुनाया जाता है, जिसमें माया और राज-पाट छोड़कर गुरु के वचन पर योग धारण करने की बात है।
बिश्नोई धर्म में और कौन से मंत्र हैं?
बिश्नोई परम्परा में पाहल मंत्र, बालक मंत्र, गुरु दीक्षा मंत्र और साधु दीक्षा मंत्र जैसे मंत्र हैं। इनके बोल ऊपर दी गई बिश्नोई मंत्रों की सूची में पढ़ सकते हैं।
लगेगी (व्रत शुरू): 8 दिसंबर, मंगलवार, सुबह 4:13
उतरेगी (व्रत खोलें): 9 दिसंबर, बुधवार, सुबह 6:22
पूरा बिश्नोई कैलेंडर देखें →










1 thought on “मंत्र: गुरु दीक्षा मंत्र (सुगरा मंत्र) अर्थ सहित (Bishnoi Guru Diksha Mantra)”
Bhot acha