॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

शब्द 56: दान किसे देना चाहिए, सुपात्र एवं कुपात्र विचार (Jambhvani Shabd 56)

WhatsApp
Facebook
सुपात्र एवं कुपात्र विचार(दान किसे देना चाहिए किसे नहीं……?)

सुपात्र एवं कुपात्र विचार(दान किसे देना चाहिए)

दान किसे देना चाहिए
दान किसे देना चाहिए

दान किसे देना चाहिए, इसका उत्तर गुरु जम्भेश्वर भगवान ने जम्भवाणी के शब्द 56 में दिया है। एक बिश्नोई ने बिना विचार किए कुपात्र को भोजन कराया, तब जाम्भोजी ने सुपात्र और कुपात्र का भेद समझाया। उनके अनुसार कुपात्र को दिया दान मानो चोर ले गया, जबकि सुपात्र को दिया दान अच्छे खेत में बोए बीज की तरह फलता है। नीचे पूरा शब्द, अर्थ और सवाल-जवाब दिए गए हैं।

शब्द 56 का प्रसंग

एक विशनोई न कुपात्र कह्यो जीमाया दाव जीह प धरम थ। कुपात्र ने जीमायो। जाम्भोजी कह्यो बुरो किया। जमाति कहे देवजी, सुपात्र कुपात्र को विचार कहो। जाम्भोजी श्री वायक कहे-

शब्द – 56
ओ३म् कुपात्र को दान जु दीयो, जाणै रैंण अंधेरी चोर जु लीयो।
चोर जु लेकर भाखर चढ़ियो, कह जिवड़ा तैं कैनें दीयो।
दान सुपाते बीज सुखेते, अमृत फूल फेलिजें।
काया कसौटी मन जो गूंटो, जरणा ढाकण दीजै।
थोड़े मांहि थोड़े रो दीजै, होते नाह न कीजै।
जोय जोय नाम विष्णु के बीजै, अनंत गुणा लिख लीजै
।

शब्द का भावार्थ

एक बिश्नोई ने देवजी के पास आकर पूछा- हे देवजी! भोजन करवाना धर्म ही है। वह चाहे कुपात्र हो या पात्र ऐसा मेरा सुनना है। इसलिए मैनें तो कुपात्र या सुपात्र का विचार किये बिना भोजन कराया है?

जाम्भोजी ने कहा- तुमने अच्छा नहीं किया। पास में ही उपस्थित जमाती लोग कहने लगे-हे देव! आप हमें पात्र एवं कुपात्र के बारे में विचार बतलाओ। तब श्रीदेवजी ने शब्द उच्चारण किया- हे लोगों! यदि आप जानते हुए भी कि यह व्यक्ति कुपात्र अर्थात् मांस मदिरा नशे आदि का सेवन करता है तथा अहंकारी, कपटी, ठगी, कलुषित मन बुद्धि वाला असंतोषी है तो आपका दिया हुआ दान तो चोर ही ले गया।

चोर आपके धन को लेकर पहाड़ पर चढ़ गया है। जैसे अंधेरी रात में चोर ले जाता है। इस जीव को पूछा जायेगा कि दान किसको दिया। यदि दान देना है तो सुपात्र को दे। जिस प्रकार से उत्तम खेती में समय पर बोया हुआ बीज फूलता फलता है। उसी प्रकार से आपका दिया हुआ सुपात्र को दान फूलता फलता है, वह अमृत हो जाता है।

Must Read: पूल्हाजी को स्वर्ग दिखाना

सुपात्र कौन है

जिस सज्जन पुरुष ने अपनी काया तो तपस्या रूपी कसौटी पर लगा दी हो, उस कसौटी पारख में काया खरी उतरी हो तथा मन को एकाग्र करके जो ईश्वर के ध्यान में मग्न होता हो, अजर जो सदा ही जलाने वाला, काम क्रोध, लोभ, मोह, राग, द्वेष आदि को जला दिया हो, उनकी राख पर भी संतोष, शांति, दया, करूणा रूपी ढक्कन लगा दिया हो वही सुपात्र है।

ऐसे सुपात्र को दिया हुआ दान सफल होता है। सुपात्र को देने के लिए आपके पास यदि थोड़ा है तो थोड़े में से थोड़ा ही दीजिये। पास में होते हुए सुपात्र के लिए ना न कीजिए। जिस प्रकार से विष्णु का नाम लिया हुआ अनन्त गुणा फलदायक होता है। सभी पापों का नाश कर देता है। उसी प्रकार से सुपात्र को दिया हुआ दान भी अनन्तगुणा फलदायक होकर पापों की राशि को जलाकर भस्म कर देगा।

शब्द 56 का पंक्ति के अनुसार सरल अर्थ

नीचे दिया गया अर्थ इसी लेख की व्याख्या पर आधारित है और मान्यता के अनुसार है।

  • कुपात्र को दान जु दीयो, जाणै रैंण अंधेरी चोर जु लीयो: कुपात्र को दिया हुआ दान ऐसा है, मानो अंधेरी रात में चोर ले गया हो।
  • चोर जु लेकर भाखर चढ़ियो, कह जिवड़ा तैं कैनें दीयो: चोर उस धन को लेकर पहाड़ पर चढ़ गया, यानी वह दान किसी काम का नहीं रहा। आगे इस जीव से पूछा जाएगा कि तूने दान किसे दिया।
  • दान सुपाते बीज सुखेते, अमृत फूल फेलिजें: सुपात्र को दिया दान अच्छे खेत में समय पर बोए बीज जैसा है, जो फूलता-फलता है और अमृत बन जाता है।
  • काया कसौटी मन जो गूंटो, जरणा ढाकण दीजै: सुपात्र वह है जिसकी काया तप की कसौटी पर खरी उतरी हो, जिसका मन ईश्वर में एकाग्र हो, और जिसने काम-क्रोध आदि को जलाकर उन पर संतोष और शांति का ढक्कन लगा दिया हो।
  • थोड़े मांहि थोड़े रो दीजै, होते नाह न कीजै: पास में थोड़ा हो तो थोड़े में से थोड़ा ही दीजिए, पर होते हुए सुपात्र को मना मत कीजिए।
  • जोय जोय नाम विष्णु के बीजै, अनंत गुणा लिख लीजै: देख-परखकर विष्णु के नाम पर दिया गया दान, विष्णु नाम की तरह ही अनंत गुना फल देता है और पापों को भस्म कर देता है।

सुपात्र और कुपात्र की पहचान

  • कुपात्र: लेख के अनुसार जो मांस, मदिरा और नशे का सेवन करता हो, अहंकारी, कपटी और ठग हो, जिसका मन और बुद्धि कलुषित हो और जो असंतोषी हो।
  • सुपात्र: जिसकी काया तप से खरी हो, मन ईश्वर के ध्यान में लगा हो, जिसने काम, क्रोध, लोभ, मोह, राग और द्वेष को जीत लिया हो और जिसमें संतोष, शांति, दया और करुणा हो।

जाम्भोजी के उपदेश से जुड़े और लेख

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जाम्भोजी के अनुसार दान किसे देना चाहिए?

शब्द 56 के अनुसार दान सुपात्र को देना चाहिए, यानी ऐसे व्यक्ति को जो संयमी, संतोषी, दयालु और ईश्वर में मन लगाने वाला हो। ऐसे व्यक्ति को दिया दान अच्छे खेत में बोए बीज की तरह फलता है।

कुपात्र को दान देने से क्या होता है?

शब्द के अनुसार कुपात्र को दिया दान ऐसा है, मानो अंधेरी रात में चोर ले गया और पहाड़ पर चढ़ गया। यानी वह दान व्यर्थ जाता है, और जीव से पूछा जाता है कि उसने दान किसे दिया।

कुपात्र किसे कहा गया है?

लेख के अनुसार जो व्यक्ति मांस, मदिरा और नशे का सेवन करता हो, अहंकारी, कपटी या ठग हो और जिसका मन कलुषित और असंतोषी हो, वह कुपात्र है।

थोड़ा धन हो तो क्या दान करना चाहिए?

हाँ। शब्द कहता है “थोड़े मांहि थोड़े रो दीजै, होते नाह न कीजै”, यानी थोड़ा हो तो थोड़े में से थोड़ा दीजिए, पर होते हुए सुपात्र को मना मत कीजिए।

दान की यह शिक्षा किस शब्द में है?

यह शिक्षा जाम्भोजी की वाणी के शब्द 56 में है। जम्भवाणी में कुल 120 शब्द हैं, जिन्हें शब्दवाणी पेज पर पढ़ सकते हैं।

अगली अमावस्या: मार्गशीर्ष (मिगसर) अमावस्या
लगेगी (व्रत शुरू): 8 दिसंबर, मंगलवार, सुबह 4:13
उतरेगी (व्रत खोलें): 9 दिसंबर, बुधवार, सुबह 6:22
पूरा बिश्नोई कैलेंडर देखें →
Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment