॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

कृष्ण कन्हैया बंसी बजैया – भजन (Krishna Kanhaiya Bansi Bajaiya)

WhatsApp
Facebook
कृष्ण कन्हैया बंसी बजैया – भजन (Krishna Kanhaiya Bansi Bajaiya)

कृष्ण कन्हैया बंसी बजैया,
नंदलाला घनश्याम रे,
गोवर्धन गिरधारी कान्हा,
तेरे कितने नाम रे,
बोलो श्याम राधे श्याम,
बोलो श्याम राधे श्याम ॥

श्यामसखा गिरिवरधारी,
मुरली मनोहर बनवारी,
जितने सुंदर नाम है तेरे,
उतने सुंदर काम रे,
गोवर्धन गिरधारी कान्हा,
तेरे कितने नाम रे,
बोलो श्याम राधे श्याम,
बोलो श्याम राधे श्याम ॥

मोहन तुम ब्रज के ग्वाला,
रसिया माधव गोपाला,
तेरा ध्यान धरूँ नटनागर,
हर सुबह हर शाम रे,
गोवर्धन गिरधारी कान्हा,
तेरे कितने नाम रे,
बोलो श्याम राधे श्याम,
बोलो श्याम राधे श्याम ॥

इतना दो वरदान प्रभु,
कर दो यह एहसान प्रभु,
तेरे चरणों में बीते ये मेरी,
उम्र तमाम रे,
गोवर्धन गिरधारी कान्हा,
तेरे कितने नाम रे,
बोलो श्याम राधे श्याम,
बोलो श्याम राधे श्याम ॥

कृष्ण कन्हैया बंसी बजैया,
नंदलाला घनश्याम रे,
गोवर्धन गिरधारी कान्हा,
तेरे कितने नाम रे,
बोलो श्याम राधे श्याम,
बोलो श्याम राधे श्याम ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment