Bishnoi Amavasya 2023 Date: 2023 में पड़ने वाली अमावस्या बिश्नोई कैलेंडर (Bishnoi Calendar)

Amavasya 2023 Date: साल 2023 में पड़ने वाली अमावस्या की ये है पूरी लिस्ट

Amavasya 2023 Date List: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन कोई भी नया कार्य नहीं किया जाता है। फिर भी, अमावस्या को तर्पण, व्रत और पितृ पूजन के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। एक वर्ष में कुल 12 अमावस्या पड़ती है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या के नाम से जानी जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देव होते हैं। ऐसे में इस तिथि में देवी-देवताओं का पूजन, स्नान-दान और पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध कर्म करना शुभ होता है। अमावस्या तिथि पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए खास होती है. इस दिन लोग पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए पूजा-पाठ और खास उपाय करते हैं। नया साल आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में सब जानना कहते हैं कि साल 2023 में अमावस्या तिथि कब पड़ेंगी। आइए जानते हैं अमावस्या की तिथियों के बारे में। 

अमावस्या का महत्व 
अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है. मान्यता है कि अमावस्या के दिन व्रत पूजन और पितरों को जल तिल देने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है।  माना जाता है कि इस दिन व्रत करने और शिव पार्वती की पूजा करने से सुहाग की आयु लंबी होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। दांपत्य जीवन में स्नेह और सद्भाव बढ़ाने के लिए भी अमावस्या का व्रत रखा जाता है। अमावस्या के दिन पितृ तर्पण और स्नान-दान करना शुभ होता है। 

Amavasya 2023 Date: साल 2023 में पड़ने वाली अमावस्या की ये है पूरी लिस्ट
Amavasya 2023 Date: साल 2023 में पड़ने वाली अमावस्या की ये है पूरी लिस्ट

Amavasya 2023 Date: साल 2023 में पड़ने वाली अमावस्या की ये है पूरी लिस्ट:

वि. संवत् 2079 माघ की अमावस्या

लगेगी: 21/1/ 2023 शनिवार प्रातः 6ः18 बजे

उतरेगी: 22/01/2023 रविवार अर्धरात्रि बाद 2ः23 बजे

माघ अमावस्या मेला

  • इंद्रनगर (लोहावट), खातेगांव (मध्यप्रदेश) मेहराणा धोरा (पंजाब), बगरेवाला धोरा (नाथूसर), पल्ली  21 जनवरी, 2023 शनिवार
  • संत आश्रम जूनागढ़ मेला 26 जनवरी, 2023 (बसंत पंचमी) गुरुवार 

संवत् 2079 फाल्गुन की अमावस्या

लगेगी- 19/02/ 2023 रविवार सांय 4ः18 बजे

उतरेगी- 20/2/2023 सोमवार दिन में 12ः35 बजे

फाल्गुन अमावस्या मेलाः

  • मुकाम, समराथल धोरा, पींपासर, कांठ, जाजीवाल धोरा, लोहावट, सोनडी, मेघावा, भींयासर, जैसलां – 20 फरवरी, 2023 सोमवार

वि. संवत् 2079-80 चैत्र की अमावस्या

लगेगी- 21/03/2023 मंगलवार अर्धरात्रि पश्चात 1ः47 बजे (मंगलवार सूर्यादय से पूर्व)

उतरेगीः- 21/3/2023 मंगलवार रात्रि 10ः53 बजे

पर्व:  

  • होली- 6/03/2023 सोमवार,
  • रामाश्यामा 7/03/2023 मंगलवार

चैत्र अमावस्या मेला:

जांबा, लोदीपुर, सोनड़ी, मालवाड़ा, सरनाऊ, गुडामालानी, जाजीवाल धोरा 21/03/2023 मंगलवार

वि. संवत् 2080 वैशाख की अमावस्या

लगेगी- 19/04/2023 बुधवार दिन में 11ः24 बजे

उतरेगी- 20/04/2023 गुरुवार दिन में 9ः42 बजे

पर्व

  • विल्होजी परमधाम गमन मेला- रामड़ावास (जोधपुर)
  • रामड़ावास नगर जेलातरा (सांचौर) चैत्र शुक्ल एकादशी   1/4/2023 शनिवार

वैशाख अमावस्या मेलाः

  • ओसियां, भाडवी 20/04/2023 गुरुवार
  • शहीद गंगाराम जाणी मेला नेहडा(पाली) 26/4/2023

वि. संवत् 2080 ज्येष्ठ की अमावस्या 

लगेगीः- 18/05/2023 गुरुवार रात्रि 9ः43 बजे

उतरेगीः- 19/05/2023 शुक्रवार रात्रि 9ः23 बजे

वि. संवत् 2080 आषाढ की अमावस्या

लगेगीः- 17/06/2023 शनिवार प्रातः 9ः12 बजे

सबसे पहले मनाऊ गणराज, गजानंद आ जइयो: भजन (Sabse Pahle Manau Ganraj Gajanand Aa Jaiyo)

मंगलवार व्रत कथा (Mangalwar Vrat Katha)

मैं भोला पर्वत का - शिव भजन (Main Bhola Parvat Ka)

उतरेगीः- 18/06/2023 रविवार प्रातः 10ः07 बजे

वि. सांवत् 2080 श्रावण प्रथम की अमावस्या

लगेगीः- 16/07/2023 रविवार रात्रि 10ः08 बजे

उतरेगीः- 17/07/2023 सोमवार रात्रि 12ः01 बज

नोट: वार व समय सूर्योदय होने पर बदल गए हैं।

वि. सांवत् 2080 श्रावण द्वितीय की अमावस्या

लगेगीः- 15/08/2023 मंगलवार दोपहर 12ः43 बजे

उतरेगीः- 16/08/2023 बुधवार दोपहर 3ः08 बजे

पर्व/मेला

  • शहीद गंगाराम ईश्रवाल मेला चेराई (जोधपुर) 12/8/2023 शनिवार
  • रक्षाबंधन करावड़ी मेला 30/08/2023 बुधवार

वि. संवत् 2080 भाद्रपद की अमावस्या

लगेगीः- 14/09/2023 गुरुवार सूर्यादय से पूर्व 4ः49 बजे

उतरेगीः- 15/09/2023 शुक्रवार प्रातः 7ः09 बजे

  • जन्माष्टमी मेलाः पींपासर, हिसार, जोधपुर, मेहराणा धोरा, लोहावट, फिटकासनी, लांबा, धोरीमना, मालवाड़ा, गंगानगर हिम्मतपुरा, डबवाली, सख्त्ताखेड़ा – 7/09/2023 गुरुवार
  • भाद्रपद अमावस्या मेलाः- रामड़ावास, जांगलू, सोनड़ी, मेघावा, भींयासर, रणीसर 14/15/09/2023 गुरुवार, शुक्रवार
  • खेजड़ली शहीद मेला 25/09/ 2023 सोमवार
  • माधा मेला जांबा 29/09/2023

वि. संवत् 2080 आसोज की अमावस्या

लगेगीः- 13/10/2023 शुक्रवार रात्रि 9ः51 बजे

उतरेगीः- 14/10/2023 शनिवार रात्रि 11ः25 बजे

  • आसोज अमावस्या मेलाः– मुकाम समराथल, पींपासर 14/10/2023 शनिवार
  • शरद पूर्णिमा खीर महोत्सव : जाजीवाल धोरा- 28/10/2023 शनिवार

वि. संवत् 2080 कार्तिक की अमावस्या

लगेगीः- 12/11/2023 रविवार दोपहर 2ः45 बजे

उतरेगीः- 13/11/2023 सोमवार दोपहर 2ः57 बजे

  • बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस मेलाः– समराथल धोरा, अबोहर, दिल्ली, मानकी, फतेहाबाद 5/11/2023 (कार्तिक बदी अष्टमी) रविवार
  • दीपावली: 12/11/2023 रविवार,
  • रामा श्यामा: 13/11/2023 सोमवार

संवत् 2080 मिगसर की अमावस्या

लगेगीः- 12/12/2023 मंगलवार प्रातः 6ः24 बजे

उतरेगीः- 13/12/2023 बुधवार प्रप्रातः 5ः02 बजे

  • पर्व: श्री गुरु जंभेश्वर भगवान निर्वाण-चिलत नवमी मेला लालासर साथरी, गुडा बिश्नोईयान, चैनपुरा, 6/12/2023 बुधवार
  • मिगसर अमावस्या मेला: नीमगांव(मध्यप्रदेश), जैसला(जोधपुर), मुंजासर (जोधपुर) 12/12/ 2023 मंगलवार
  • शहीद बीरबल खीचड़ मेला लोहावट 17/12/2023 रविवार
  • परम भगत आलम जी स्मृति मेला भीकमकोर (लोहावट)  21/12/2023 गुरुवार

नोट: अमावस्या के समय में निर्णय सागर पंचांग अनुसार 2, 3 मिनट का अंतर आ सकता है।

Read more: अमावस्या व्रत कथा महात्म्य ( अमावस्या क्यों रखनी चाहिए )

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

1 thought on “Bishnoi Amavasya 2023 Date: 2023 में पड़ने वाली अमावस्या बिश्नोई कैलेंडर (Bishnoi Calendar)”

Leave a Comment