देखों पावन परम श्री राम के चरण – भजन (Dekho Pawan Param Shri Ram Ke Charan)

jambh bhakti logo

देखो पावन परम श्री राम के चरण,
श्री राम के चरण, प्रभु राम के चरण,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

श्री राम के चरणों की है,
महिमा अजब निराली,
जिसने जानी इनकी माया,
जिसने जानी इनकी माया,
किस्मत ही जगा ली,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

एक शिला चरणों को चूमे,
फिर नारी बन जाए,
देवी अहिल्या बनके वो तो,
देवी अहिल्या बनके वो तो,
भव सागर तर जाए,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

केवट की नैया में भक्तो,
राम प्रभु पग धाए,
चरणामृत पीकर के केवट,
चरणामृत पीकर के केवट,
भक्ति में रम जाए,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

हनुमान ने लाया भक्तो,
राम चरण में डेरा,
राम प्रभु ह्रदय से लगाए,
राम प्रभु ह्रदय से लगाए,
भाई है ये मेरा,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

जांभोजि द्वारा किए गए प्रश्न बिश्नोई समाज के बारे में?

कार्तिक मास माहात्म्य कथा: अध्याय 9 (Kartik Mas Mahatmya Katha: Adhyaya 9)

सब मिल कर मंगल गाओ, आज है जगराता: भजन (Sab Milkar Mangal Gao Aaj Hai Jagrata)

देखो पावन परम श्री राम के चरण,
श्री राम के चरण, प्रभु राम के चरण,
देखों पावन परम श्री राम के चरण ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment