॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

घर में आओ लक्ष्मी माता – भजन (Mere Ghar Aao Laxmi Maa)

WhatsApp
Facebook
घर में आओ लक्ष्मी माता – भजन (Mere Ghar Aao Laxmi Maa)

घर में आओ लक्ष्मी माता,
आओ पधारो श्री गणराजा।
घर में आओ लक्ष्मी माता,
आओ पधारो श्री गणराजा ॥

दीवाली का त्यौहार आया,
हमने घर को दीपो से सजाया।
माँ मेरे घर आना भक्तो को भूल न जाना,
सबके घर में चरण धर जाना ॥

घर में आओ लक्ष्मी माता।
आओ पधारो श्री गणराजा ॥

धन की देवी सबको दौलत देती,
दीवाली का उपहार देती।
हो खुशिया देती उमंगें देती,
सुखो का संसार देती।
माँ मेरे घर आना खुशियों से इससे सजाना,
पावन भक्तो का घर कर जाना ॥

घर में आओ लक्ष्मी माता।
आओ पधारो श्री गणराजा ॥

कमला सन माँ सबपे ममता लुटाती,
देवा गणपति है मंगल मूर्ती ओ,
लक्ष्मी माँ भंडारे भारती,
देवा है कामना पूर्ति।
माँ मेरे घर आना हाथ जोडू भूल न जाना,
खाली झोली सभी की भर जाना ॥

घर में आओ लक्ष्मी माता।
आओ पधारो श्री गणराजा ॥

दीवाली का त्यौहार आया,
हमने घर को दीपो से सजाया।
माँ मेरे घर आना भक्तो को भूल न जाना,
सबके घर में चरण धर जाना ॥

आने वाला पर्व: चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल 2027, बुधवार से शुरू होगी और राम नवमी 15 अप्रैल 2027, गुरुवार को है। घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:04 से सुबह 7:25 तक।
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment