श्री राम धुन में मन तू: भजन (Sri Ram Dhun Mein Mann Tu)

jambh bhakti logo

श्री राम धुन में मन तू,
जब तक मगन ना होगा,
भव जाल छूटने का,
तब तक जतन ना होगा ॥

व्यापार धन कमाकर,
तू लाख साज सजले,
होगा सुखी ना तब तक,
होगा सुखी ना तब तक,
संतोष धन ना होगा ॥

श्री राम धुन मे मन तू,
जब तक मगन ना होगा,
भव जाल छूटने का,
तब तक जतन ना होगा ॥

तप यज्ञ होम पूजा,
व्रत और नैम कर ले,
सब व्यर्थ है जो मुख से,
सब व्यर्थ है जो मुख से,
हरी का भजन ना होगा ॥

श्री राम धुन मे मन तू,
जब तक मगन ना होगा,
भव जाल छूटने का,
तब तक जतन ना होगा ॥

अब ना बानी तो फिर ना बनेगी - भजन (Ab Naa Banegi Too Phir Na Banegi)

खोलो समाधी भोले शंकर, मुझे दरश दिखाओ: भजन (Kholo Samadhi Bhole Shankar Mujhe Darsh Dikhao)

काली कमली वाला मेरा यार है - भजन (Kali Kamali Wala Mera Yar Hai)

संसार की घटा से,
क्या प्यास बुझ सकेगी,
प्यासे ह्रदय को जब तक,
प्यासे ह्रदय को जब तक,
तेरा ना धन मिलेगा ॥

श्री राम धुन मे मन तू,
जब तक मगन ना होगा,
भव जाल छूटने का,
तब तक जतन ना होगा ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment