Lal Langote Wale Veer Hanuman Hai Lyrics (हिंदी में)
लाल लंगोटे वाले वीर हनुमान है,
हनुमान गढ़ी में बैठे,
अयोध्या की शान है,
लाल लंगोटे वालें वीर हनुमान है ॥
बजरंगी का हूँ मैं दीवाना,
हर दम गाऊं यही तराना,
तेरा ही इस जीवन पर एहसान है ॥
हनुमान गढ़ी में बैठे,
अयोध्या की शान है,
लाल लंगोटे वालें वीर हनुमान है ॥
तू मेरा मैं तेरा प्यारे,
ये जीवन अब तेरे सहारे,
बजरंगी ही सब भक्तों की जान है ॥
हनुमान गढ़ी में बैठे,
अयोध्या की शान है,
लाल लंगोटे वालें वीर हनुमान है ॥
पागल प्रीत की एक ही आशा,
दर्दे दिल दर्शन का प्यासा,
बजरंगी से ही भक्तों का सामान है ॥
हनुमान गढ़ी में बैठे,
अयोध्या की शान है,
लाल लंगोटे वालें वीर हनुमान है ॥
तुझको अपना मान लिया है,
जीवन तेरे नाम किया है,
‘गुरु ब्रजमोहन देवेंद्र’ का तुझसे मान है ॥
हनुमान गढ़ी में बैठे,
अयोध्या की शान है,
लाल लंगोटे वालें वीर हनुमान है ॥
लाल लंगोटे वाले वीर हनुमान है,
हनुमान गढ़ी में बैठे,
अयोध्या की शान है,
लाल लंगोटे वालें वीर हनुमान है ॥
लाल लंगोटे वाले वीर हनुमान भजन के बारे में
यह अयोध्या की हनुमानगढ़ी में विराजे हनुमान जी का भजन है। भजन में लाल लंगोटे वाले वीर हनुमान को अयोध्या की शान बताया गया है और भक्त खुद को बजरंगी का दीवाना कहकर उनका एहसान मानता है। हनुमान जयंती, मंगलवार और अयोध्या यात्रा में यह भजन खूब गाया जाता है।
और पढ़ें: हनुमान चालीसा • हनुमान जी की आरती • छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना • राम के दुलारे, माता जानकी के प्यारे
हनुमान जयंती की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →








