तू साँची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है,
टिका जिसपे जगत सारा,
तेरा माँ प्यार साँचा है ॥
तेरे मंदिर में जो आते,
कभी खाली नही जाते,
मुरादे मन की वो पाते,
तेरा उपकार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है ॥
तेरी मैं राह निहारु माँ,
सभी कुछ तुझपे वारु माँ,
ये जीवन मैं सवारुँ माँ,
तेरा उजियार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है ॥
अटल विश्वास नैनो में,
दरश की प्यास नैनो में,
है यही आस नैनो में,
माँ तेरा आधार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है ॥
भाग्य सोया जगादो माँ,
भजन में भी लगा दो माँ,
कष्ट भूलन भगादो माँ,
तेरा प्रचार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है ॥
मैं काशी हूँ - भजन (Main Kashi Hoon)
नौ नौ रूप मैया के तो, बड़े प्यारे लागे: भजन (Nau Nau Roop Maiya Ke To Bade Pyare Lage)
तू साँची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है,
टिका जिसपे जगत सारा,
तेरा माँ प्यार साँचा है ॥
दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन








