ओ मोटे मोटे नैनन के तू ,
ओ मीठे मीठे बैनन के तू
साँवरी सलोनी सूरत के तू ,
ओ प्यारी प्यारी मूरत के तू ।
ओ कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन,
हाय नजर ना लग जाये,
बाँके-बिहारी कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन,
हाय नजर ना लग जाये ॥
काजल की कोरे – ओय होय होय,
मेरा जिगर मरोड़े – ओय होय होय,
रंग रस में भोरे – ओय होय होय,
मै तो हारी रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन,
हाय नजर ना लग जाये ॥
आँखों का काजल – ओय होय होय,
मेरा जिगर है घायल – ओय होय होय,
तेरे प्यार में पागल – ओय होय होय,
कर डारि रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन,
हाय नजर ना लग जाये ॥
तेरे मुकुट की लटकन – ओय होय होय,
तेरे अधर की मुस्कन – ओय होय होय,
गिरवह की मटकन – ओय होय होय,
बलिहारी रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन,
हाय नजर ना लग जाये ॥
मैया तू करती है पल में कमाल: भजन (Maiya Tu Karti Hai Pal Mein Kamaal )
चरण कमल तेरे धोए धोए पीवां - शब्द कीर्तन (Charan Kamal Tere Dhoye Dhoye Peevan)
श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान गौ चारण लीला भाग 4
तेरी प्रीत है टेडी – ओय होय होय,
तेरी रीत है टेडी – ओय होय होय,
तेरी जीत है टेडी – ओय होय होय,
मै तो हारी रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन
हाय नजर ना लग जाये ॥
बाँके-बिहारी कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन
हाय नजर ना लग जाये – ओय होए होय
ओय नजर ना लग जाये – ओय होए होय
हाय नजर ना लग जाये – ओय होए होय