श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
साँवरे की बंसी को बजने से काम
राधा का भी श्याम वोतो मीरा का भी श्याम
जमुना की लहरें बंसीबट की छैयां
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया
श्याम का दीवाना तो सारा बृज धाम
॥ लोग करें मीरा को…॥
कौन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए
जिसके मन भाए वो उसी के गुण गाए
कौन नहीं बंसी की धुन का गुलाम
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
आने वाली एकादशी: देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी गृहस्थ (स्मार्त) व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को और वैष्णव व्रत 21 नवंबर 2026, शनिवार को है।
देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी की तारीख, पारण का समय और व्रत विधि देखें →
देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी की तारीख, पारण का समय और व्रत विधि देखें →
पाठक संख्या: 583








