जय माता दी गाये जा,
मैया को मनाये जा,
माता से कर अरदास तू,
मैया पे रख विश्वास तू,
जय माता दी गायें जा,
मैया को मनाये जा ॥
जिसने माता का है नाम लिया,
पल में माँ ने उसका काम किया,
कभी भी उसकी नैया ना डूबी,
जिसको मेरी माँ ने थाम लिया,
माँ साथ है, तो क्या बात है,
मैया का बन जा दास तू,
मैया पे रख विश्वास तू,
जय माता दी गायें जा,
मैया को मनाये जा ॥
जब भी कोई संकट आ जाए,
जब भी तेरा मन ये घबराए,
रखना भरोसा माता रानी पर,
बाल ना बांका तेरा हो पाए,
माँ साथ है, तो क्या बात है,
ना होना कभी निराश तू,
मैया पे रख विश्वास तू,
जय माता दी गायें जा,
मैया को मनाये जा ॥
बड़ी ही ममतामई मेरी मैया,
रखती भक्तों पर अपनी छैया,
‘सौरभ मधुकर’ चरण पकड़ ले तू,
ये छोड़ेगी ना तेरी बैया,
माँ साथ है, तो क्या बात है,
मैया से कह दे आज तू,
मैया पे रख विश्वास तू,
जय माता दी गायें जा,
मैया को मनाये जा ॥
श्री राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे (Shri Ram Raameti Raameti, Rame Raame Manorame)
एक दिन बोले प्रभु रामचंद्र: भजन (Ek Din Bole Prabhu Ramchandra)
भोले शंकर मैं तुम्हारा, लगता नहीं कोई: भजन (Bhole Shankar Main Tumhara Lagta Nahi Koi)
जय माता दी गाये जा,
मैया को मनाये जा,
माता से कर अरदास तू,
मैया पे रख विश्वास तू,
जय माता दी गायें जा,
मैया को मनाये जा ॥








