देखो राजा बने महाराज: भजन (Dekho Raja Bane Maharaj)

jambh bhakti logo

देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥

मंगल साज सजे घर घर में,
पूजा पात्र लिए सब कर में,
चले आरती करन के काज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥

दासी दास आनंद मनावे,
कौशल्या आदि मातु सब गावे,
वेद वाणी पढ़े मुनी राज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥

वस्त्र आभुषण तन पर साजे,
सिंघासन पर राम विराजे,
जड़े हीरे मोती सर ताज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥

संत महंत करतार बजावे,
सियाराम के कुशल मनावें,
संग भिक्षु यती योगी राज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है - भजन (Sabke Dil Mein, Shyam Ki Tasveer Hai)

रोम रोम में बस हुआ है एक उसी का नाम: भजन (Rom Rom Me Basa Hua Hai Ek Usi Ka Naam)

विजया पार्वती व्रत कथा (Vijaya Parvati Vrat Katha)

देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment