॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

बजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए: भजन (Bajrangi Sarkar Dwar Tere Aaye)

WhatsApp
Facebook
बजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए: भजन (Bajrangi Sarkar Dwar Tere Aaye)

बजरंगी सरकार,
द्वार तेरे आए,
द्वार तेरे आए,
दरश तेरा पाए,
विनती करो स्वीकार,
द्वार तेरे आए,
बजरँगी सरकार,
द्वार तेरे आए ॥

बाला तेरी महिमा का,
नहीं कोई पार,
पूजा तेरी करता है,
सब संसार,
भक्तो का करते बेड़ा पार,
द्वार तेरे आए,
बजरँगी सरकार,
द्वार तेरे आए ॥

पापों का संहार करे,
भक्तो का उद्धार,
जो गाता है महिमा तेरी,
उसका तू रखवाल,
करते है विनती हजार,
द्वार तेरे आए,
बजरँगी सरकार,
द्वार तेरे आए ॥

पल में सुनते बाला अपने,
भक्तो की पुकार,
भूत प्रेत से पीछा छुटे,
आए जो भी द्वार,
‘हलचल’ करता तेरी जय जयकार,
द्वार तेरे आए,
बजरँगी सरकार,
द्वार तेरे आए ॥

बजरंगी सरकार,
द्वार तेरे आए,
द्वार तेरे आए,
दरश तेरा पाए,
विनती करो स्वीकार,
द्वार तेरे आए,
बजरँगी सरकार,
द्वार तेरे आए ॥

Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment