राम नाम का जादू,
श्रीराम नाम का जादू,
दुनिया पे छा रहा है,
श्री राम जी की महिमा,
जन जन सुना रहा है ॥
पाएगा सुख वो सच्चा,
जो भी शरण में आया,
इनके भगत जनों ने,
बिन मांगे ही सब पाया,
हर कोई इनके रंग में,
रंगता ही जा रहा है,
श्री राम जी की महिमा,
जन जन सुना रहा है ॥
हर विपदा से बचाए,
मोह माया से छुड़ाए,
दिल में लगन जगाए,
जग नाम मुख पे आए,
श्री राम नाम का सुमिरन,
जीवन सजा रहा है,
श्री राम जी की महिमा,
जन जन सुना रहा है ॥
राम नाम का जादू,
श्रीराम नाम का जादू,
दुनिया पे छा रहा है,
श्री राम जी की महिमा,
जन जन सुना रहा है ॥
देखो आ गए है घर घर में, पार्वती के लल्ला: भजन (Dekho Aa Gaye Hai Ghar Ghar Mein Parvati Ke Lalla)
उदोजी नैण का जाम्भोजी के शरण में आना भाग 1
जिन भवानी माँ: भजन (Jeen Bhawani Maa)
Post Views: 374








