राम नाम का जादू,
श्रीराम नाम का जादू,
दुनिया पे छा रहा है,
श्री राम जी की महिमा,
जन जन सुना रहा है ॥
पाएगा सुख वो सच्चा,
जो भी शरण में आया,
इनके भगत जनों ने,
बिन मांगे ही सब पाया,
हर कोई इनके रंग में,
रंगता ही जा रहा है,
श्री राम जी की महिमा,
जन जन सुना रहा है ॥
हर विपदा से बचाए,
मोह माया से छुड़ाए,
दिल में लगन जगाए,
जग नाम मुख पे आए,
श्री राम नाम का सुमिरन,
जीवन सजा रहा है,
श्री राम जी की महिमा,
जन जन सुना रहा है ॥
राम नाम का जादू,
श्रीराम नाम का जादू,
दुनिया पे छा रहा है,
श्री राम जी की महिमा,
जन जन सुना रहा है ॥
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके - भजन (Bhajan: Kabhi Ram Banake Kabhi Shyam Banake)
सखी री बांके बिहारी से हमारी लड़ गयी अंखियाँ (Sakhi Ri Bank Bihaari Se Hamari Ladgayi Akhiyan)
Post Views: 446








