॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

जन्माष्टमी भजन – यशोमती मैया से बोले नंदलाला (Yashomati Maiyya Se Bole Nandlala)

WhatsApp
Facebook
जन्माष्टमी भजन – यशोमती मैया से बोले नंदलाला (Yashomati Maiyya Se Bole Nandlala)

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ॥
यशोमती मैया से बोले नंदलाला॥

बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया
कारी अंधियरी आधी रात में तू आया
लाडला कन्हैया मेरा, काली कमली वाला
इसीलिए काला ॥

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ॥

बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने, ऐसा जादू डाला
इसीलिए काला ॥

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ॥

इतने में राधा प्यारी, आई इठलाती
मैंने न जादू डाला, बोली बलखाती
मैय्या कन्हैया तेरा हो, जग से निराला
इसीलिए काला॥

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ॥

Movie: सत्यम शिवम सुन्दरम
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: विट्ठलभाई पटेल
Performed By: मन्ना डे, लाता मंगेशकर

आने वाला पर्व: चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल 2027, बुधवार से शुरू होगी और राम नवमी 15 अप्रैल 2027, गुरुवार को है। घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:04 से सुबह 7:25 तक।
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment