देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥
मंगल साज सजे घर घर में,
पूजा पात्र लिए सब कर में,
चले आरती करन के काज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥
दासी दास आनंद मनावे,
कौशल्या आदि मातु सब गावे,
वेद वाणी पढ़े मुनी राज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥
वस्त्र आभुषण तन पर साजे,
सिंघासन पर राम विराजे,
जड़े हीरे मोती सर ताज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥
संत महंत करतार बजावे,
सियाराम के कुशल मनावें,
संग भिक्षु यती योगी राज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥
तेरे दर पे ओ मेरी मईया: भजन (Tere Dar Pe O Meri Maiya)
काली काली अलको के फंदे क्यूँ डाले: भजन (Kali Kali Alko Ke Fande Kyun Dale)
जैतसी का मुकाम मन्दिर में आगमन
देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने,
देखों राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने ॥








