जयपुर की चुनरिया मैं लाई शेरावालिये: भजन (Jaipur Ki Chunariya Me Layi Sherawaliye)

jambh bhakti logo

जयपुर की चुनरिया,
मैं लाई शेरावालिये,
जयपुर की चुनरिया,
मैं लाई शेरावालिये ।

आगरा से लहंगा,
जयपुर से चुनरिया,
दिल्ली के दरीबे से लाई,
सितारे शेरावालिये,
जयपुर की चुनरिया,
मैं लाई शेरावालिये ।

कलकत्ते से नथली लाइ,
झुमका लाई बरेली से,
और फिरोजाबाद से चूड़ी लाइ,
पहनो शेरावालीये,
जयपुर की चुनरिया,
मैं लाई शेरावालिये ।

कांगड़े से सिंदूर लाई,
कजरा लाई मेरठ का,
मालवा से मेंहदी लाई,
लगाओ शेरावालीये,
जयपुर की चुनरिया,
मैं लाई शेरावालिये ।

गुजराती करधन ले आई,
बिछिया बीकानेर से,
और पंजाबी पाजेब ले आई,
पहनो शेरावालिए,
जयपुर की चुनरिया,
मैं लाई शेरावालिये ।

शम्भु स्तुति - नमामि शम्भुं पुरुषं पुराणं (Shambhu Stuti)

आए हैं प्रभु श्री राम, भरत फूले ना समाते - भजन (Aaye Hain Prabhu Shri Ram Bharat Fule Na Samate)

रास कुन्जन में ठहरायो - भजन (Raas Kunjan Me Thahrayo)

इलाहाबाद से अमरूद लाई,
पेड़े लाई मथुरा से,
और कंदारी अनार ले आई,
भोग लगाओ शेरावालिए,
जयपुर की चुनरिया,
मैं लाई शेरावालिये ।

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment