श्री विरंचि कुलभूषण,
यमपुर के धामी ।
पुण्य पाप के लेखक,
चित्रगुप्त स्वामी ॥
सीस मुकुट, कानों में कुण्डल,
अति सोहे ।
श्यामवर्ण शशि सा मुख,
सबके मन मोहे ॥
भाल तिलक से भूषित,
लोचन सुविशाला ।
शंख सरीखी गरदन,
गले में मणिमाला ॥
अर्ध शरीर जनेऊ,
लंबी भुजा छाजै ।
कमल दवात हाथ में,
पादुक परा भ्राजे ॥
नृप सौदास अनर्थी,
था अति बलवाला ।
आपकी कृपा द्वारा,
सुरपुर पग धारा ॥
महालक्ष्मी व्रत कथा (Mahalakshmi Vrat Katha)
जय जय सुरनायक जन सुखदायक - भजन (Jai Jai Surnayak Jan Sukhdayak Prantpal Bhagvant)
सबकी भरती हैं माँ, यहाँ पर झोलियाँ - भजन (Sabki Bharti Hai Maa Yahan Par Jholiya)
भक्ति भाव से यह,
आरती जो कोई गावे ।
मनवांछित फल पाकर,
सद्गति पावे ॥
Post Views: 248