तर जाएगा ले नाम राम का,
कहीं बीत ना जाए,
ये जीवन काम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥
राम नाम के दो शब्दों की,
महिमा है बड़ी भारी,
पत्थर पे जब चरण पड़े तो,
पल में बन गई नारी,
चख ले तू अमृत,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥
राम नाम में जादू ऐसा,
तीर जाते है पत्थर,
राम नाम से कट जाते है,
लख चौरासी चक्कर,
सुमिरन तू करले,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥
लूट मची है लुटले बन्दे,
राम नाम की मस्ती,
‘हर्ष’ कहे महँगी दुनिया में,
चीज यही है सस्ती,
चोला पहन ले,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥
आ जाओ गजानन प्यारे: भजन (Aa Jao Gajanan Pyare)
जय महांकाल जय महांकाल - भजन (Jai Mahakal Jai Mahakal)
संसार के लोगों से आशा ना किया करना - भजन (Sansar Ke Logon Se Asha Na Kiya Karna)
तर जाएगा ले नाम राम का,
कहीं बीत ना जाए,
ये जीवन काम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥








