शेरावाली माँ,
आए तेरे नवराते,
तेरा दरबार सजा के,
तुझको भक्त बुलाते,
शेरावाली मां,
आए तेरे नवराते ॥
अंगना में देखो मैया,
रंगोली सजाई,
लाल गुलाबो वाली,
लड़िया लगाई,
माँ तेरे सेवक सारे,
आये रंग उड़ाते,
शेरावाली मां,
आये तेरे नवराते ॥
पाँव की पायल तेरी,
छम छम बाजे,
झूम के बहना सारी,
तेरे संग नाचे,
ढोली ढोल बजावे,
तेरी महिमा गाते,
शेरावाली मां,
आये तेरे नवराते ॥
नवरातों की लागे,
रात सुहानी,
गरबा लेकर घूमे,
अम्बे भवानी,
तेरे हम दर्शन करके,
मन ही मन हर्षाते,
शेरावाली मां,
आये तेरे नवराते ॥
हम बालक है तू,
माता हमारी,
चरणों में तेरे मैया,
जाए वारि वारि,
तेरी राहो में हम तो,
दिल अपना बिछाते,
शेरावाली मां,
आये तेरे नवराते ॥
बालाजी ने ध्याले तू: भजन (Balaji Ne Dhyale Tu)
मुकुट सिर मोर का, मेरे चित चोर का - भजन (Mukut Sir Mor Ka, Mere Chit Chor Ka)
श्री गंगा आरती (Shri Ganga Aarti)
शेरावाली माँ,
आए तेरे नवराते,
तेरा दरबार सजा के,
तुझको भक्त बुलाते,
शेरावाली मां,
आए तेरे नवराते ॥
दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन








