मेरी अखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को,
मैं भगत दीवाना तेरा,
दिखा दूंगा ज़माने को,
मेरी अँखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को ॥
तेरी लगन में डूबा रहूँगा,
जब तक है सांसो में दम,
जितना चाहे ले ले इम्तेहा,
फिर भी आस ना होगी कम,
ये मन विचलित हो रहा भोले,
आ कुछ समझाने को,
मेरी अँखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को ॥
कोई चढ़ाए सोना चांदी,
हीरे और मोती अनमोल,
मेरे पास प्रभु कुछ भी नहीं,
बस भक्ति लगन के मीठे बोल,
ये जीवन तुझपे अर्पण,
आ दया बरसाने को,
मेरी अँखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को ॥
मेरी अखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को,
मैं भगत दीवाना तेरा,
दिखा दूंगा ज़माने को,
मेरी अँखियाँ तरस रही,
भोले का दीदार पाने को ॥
Bishnoi Amavasya 2023 Date: 2023 में पड़ने वाली अमावस्या बिश्नोई कैलेंडर (Bishnoi Calendar)
मंगल को जन्मे, मंगल ही करते - भजन (Mangal Ko Janme Mangal Hi Karte)
ऊँचे पर्वत चढ़कर जो, तेरे मंदिर आते हैं: भजन (Unche Parvat Chadhkar Jo Tere Mandir Aate Hain)








