॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा: भजन (Man Mera Mandir Shiv Meri Pooja)

WhatsApp
Facebook
मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा: भजन (Man Mera Mandir Shiv Meri Pooja)

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
सत्य है ईश्वर,
शिव है जीवन,
सुन्दर यह संसार है।
तीनो लोक हैं तुझमे,
तेरी माया अपरम्पार है ॥

ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो
मन मेरा मंदिर,
शिव मेरी पूजा,
शिव से बड़ा,
नहीं कोई दूजा।
बोल सत्यम शिवम्,
बोल तू सुंदरम,
मन मेरे शिव की महिमा,
के गुण गए जा ॥

पार्वती जब सीता बन कर,
जय श्री राम के सन्मुख आयी।
राम ने उनको माता कह कर,
शिव शंकर की महिमा गायी।
शिव भक्ति में सब कुछ सुझा,
शिव से बढ़कर नहीं कोई दूजा।
॥ बोल सत्यम शिवम्…॥

तेरी जटा से निकली गंगा,
और गंगा ने भीष्म दिया है।
तेरे भक्तो की शक्ति ने,
सारे जगत को जीत लिया है।
तुझको सब देवों ने पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा।
॥ बोल सत्यम शिवम्…॥

मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा।
बोल सत्यम शिवम्, बोल तू सुंदरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गए जा ॥

आने वाला पर्व: महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि 6 मार्च 2027, शनिवार को है। निशिता काल पूजा: 7 मार्च, देर रात 12:07 से देर रात 12:56 तक।
महाशिवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment