बन्दे तेरा रे नही रे ठिकाना: भजन (Bande Tera Re Nahi Re Thikana)

jambh bhakti logo

बन्दे तेरा रे नही रे ठिकाना,
एक ना एक रोज,
पडे़गा तुझे जाना रे,
बन्दें तेरा रे नहीं रे ठिकाना ॥

बीत गया बचपन ढली रे जवानी,
आया रे बुढ़ापा देख रोया रे प्राणी,
बदल गया रे सब होके पुराना रे,
बन्दें तेरा रे नहीं रे ठिकाना ॥

जैसा करा है तुने वैसा ही भरा है,
गीता के पन्नो में ये सब लिखा है,
मोह ममता से मन को हटाना रे,
बन्दें तेरा रे नहीं रे ठिकाना ॥

दुनिया को कहते हो ये सब हमारे,
साथ जाये ना तेरे महल चोबारे,
खाली आया जग में खाली हाथ जाना रे,
बन्दें तेरा रे नहीं रे ठिकाना ॥

राव राजेंदर मन में विचारा,
दिन बन्धु दीनानाथ एक है सहारा,
सिमरन करके मुक्ति को पाना रे,
बन्दें तेरा रे नहीं रे ठिकाना ॥
BhaktiBharat Lyrics

गोकुल में जन्मा है यशोदा का लाल: भजन (Gokul Me Janma Hai Yashoda Ka Laal)

बाहुबली से शिव तांडव स्तोत्रम, कौन-है वो (Shiv Tandav Stotram And Kon Hai Woh From Bahubali)

आरती: श्री रामचन्द्र जी (Shri Ramchandra Ji 2)

बन्दे तेरा रे नही रे ठिकाना,
एक ना एक रोज,
पडे़गा तुझे जाना रे,
बन्दें तेरा रे नहीं रे ठिकाना ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment