स्वीकार हमें करले,
हम दुखड़ो के मारे है,
तू कह दे कहाँ जाएं,
बस तेरे सहारे है,
स्वीकार हमे करले,
हम दुखड़ो के मारे है ॥
जो दर पे गया तेरे,
सम्मान दिया तूने,
बिन बोले कष्टों को,
पहचान लिया तूने,
पहचान लिया तूने,
तू अंतर्यामी है,
हम मुरख सारे है,
तू कह दे कहाँ जाएं,
बस तेरे सहारे है,
स्वीकार हमे करले,
हम दुखड़ो के मारे है ॥
धन दौलत की हमको,
परवाह नहीं दाता,
चरणों की धुल मिले,
बस चाह यही बाबा,
बस चाह यही बाबा,
दर से ना ठुकराना,
तेरी आँख के तारे है,
तू कह दे कहाँ जाएं,
बस तेरे सहारे है,
स्वीकार हमे करले,
हम दुखड़ो के मारे है ॥
जिस ओर नज़र फेरूँ,
बस तू ही नज़र आए,
अब छोड़ के दर तेरा,
ये ‘हर्ष’ किधर जाए,
ये ‘हर्ष’ किधर जाए,
आ हमको माफ़ी दे,
हम पापी सारे है,
तू कह दे कहाँ जाएं,
बस तेरे सहारे है,
स्वीकार हमे करले,
हम दुखड़ो के मारे है ॥
आरती श्री महाविष्णु देवा,आरती कीजे नरसिंह कंवर की,आरती जय जम्भेश्वर की
बृज के नंदलाला राधा के सांवरिया - भजन (Brij Ke Nandlala Radha Ke Sanwariya)
आमलकी एकादशी व्रत कथा (Amalaki Ekadashi Vrat Katha)
स्वीकार हमें करले,
हम दुखड़ो के मारे है,
तू कह दे कहाँ जाएं,
बस तेरे सहारे है,
स्वीकार हमे करले,
हम दुखड़ो के मारे है ॥








