तर जाएगा ले नाम राम का: भजन (Tar Jayega Le Naam Ram Ka)

jambh bhakti logo

तर जाएगा ले नाम राम का,
कहीं बीत ना जाए,
ये जीवन काम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥

राम नाम के दो शब्दों की,
महिमा है बड़ी भारी,
पत्थर पे जब चरण पड़े तो,
पल में बन गई नारी,
चख ले तू अमृत,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥

राम नाम में जादू ऐसा,
तीर जाते है पत्थर,
राम नाम से कट जाते है,
लख चौरासी चक्कर,
सुमिरन तू करले,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥

लूट मची है लुटले बन्दे,
राम नाम की मस्ती,
‘हर्ष’ कहे महँगी दुनिया में,
चीज यही है सस्ती,
चोला पहन ले,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥

जय गणेश जय मेरें देवा: भजन (Jai Ganesh Jai Mere Deva)

हरि सुंदर नंद मुकुंदा - भजन (Hari Sundar Nand Mukunda)

कृपालु भगवन् कृपा हो करते: भजन (Krapalu Bhagwan Kriya Ho Karte)

तर जाएगा ले नाम राम का,
कहीं बीत ना जाए,
ये जीवन काम का,
तर जायेगा ले नाम राम का ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment