संसार के लोगों से आशा ना किया करना,
जब कोई ना हो अपना,
श्री कृष्ण कहा करना ।
कृष्णा कृष्णा कृष्णा कृष्णा
जीवन के समुन्दर में,
तूफ़ान भी आतें हैं,
जो हरि को भजतें हैं,
हरि आप बचाते हैं ।
वो आप ही आएंगे,
बस याद किया करना,
जब साथ ना दे कोई,
श्री कृष्णा जपा करना ॥
यह सोच अरे बन्दे,
प्रभु तुझ से दूर नहीं,
कोई कष्ट हो भगतों को,
प्रभु को मंजूर नहीं ।
भगवान को आता है,
भगतों पे दया करना,
जब कोई ना हो अपना,
श्री कृष्णा कहा करना ॥
मत भूल अरे भैया,
यह देस बेगाना है,
दुनिया में आ कर के,
वापस तुझे जाना है ।
माया के बंधन से,
दिन रात बचा करना,
जब कोई ना हो अपना,
श्री कृष्ण कहा करना ॥
शेरावाली माँ, आए तेरे नवराते: भजन (Sherawali Ma Aaye Tere Navraate)
पाहल मंत्र हिंदी (बिश्नोई मंत्र) जम्भेश्वर भगवान Bishnoi Pahal mantra in Hindi
द्रोपदी ने पुकारा था,
प्रभु भी बेचैन हुए,
वो चीर बढ़ाने को,
खुद चीर में प्रगट हुए ।
वोही लाज बचाएंगे,
बस ध्यान किया करना,
जब कोई ना हो अपना,
श्री कृष्ण कहा करना ॥








