मोरी मैया महान,
मोरी मईया महान,
मैहर की शारदा भवानी ॥
संतन की मैया रखवाली,
मन बांछित फल देने वाली,
करे सबका कल्याण,
करे सबका कल्याण,
मैहर की शारदा भवानी ॥
माता के दर जो भी जावे,
खाली हाथ ना वापस आवे,
झोली भरती माँ आन,
झोली भरती माँ आन,
मैहर की शारदा भवानी ॥
मूरख तो ज्ञानी बन जाए,
गूंगा पंचम स्वर में गाए,
देती मंगल वरदान,
देती मंगल वरदान,
मैहर की शारदा भवानी ॥
मैं नित ध्यान धरत माँ तेरा,
बेड़ा पार करो माँ मेरा,
‘राजेंद्र’ ठहरा नादान,
राजेन्द्र ठहरा नादान,
मैहर की शारदा भवानी ॥
म्हारा उज्जैन का महाराजा ने, खम्मा रे खम्मा: भजन (Mhara Ujjain Ka Maharaja Ne Khamma Re Khamma)
कृष्ण जिनका नाम है - भजन (Krishna Jinka Naam Hai Gokul Jinka Dham Hai Bhajan)
मोरी मैया महान,
मोरी मईया महान,
मैहर की शारदा भवानी ॥
Post Views: 300








