माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा,
माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥
तेरे बिन माँ कोई हमारा नहीं,
हमें माँ किसी का सहारा नहीं,
माँ तुझ बिन किसी को पुकारा नहीं,
है तेरे सवाली मैया तुझसे ही सवाल है,
तेरे बिन बच्चो का हुआ माँ बुरा हाल है,
माफ़ करदे माँ ख़ताये आजा,
माफ़ करदे माँ ख़ताये आजा,
सुनले बच्चो की सदाए आजा,
माँ तेरे लाल बुलाएं आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥
है तूफान गम का बचाले हमें,
माँ आँचल में अपने छुपा ले हमे,
तू चरणों से अपने लगा ले हमें,
आजा माँ दीदार दे,
बच्चो को अपना प्यार दे,
भूल हो गई कोई माँ तो,
उसे तू बिसार दे,
भूलें मेरी बिसार दे,
रूठती नहीं मायें आजा,
माँ तेरे लाल बुलाएं आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥
माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा,
माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥
आने वाला पर्व: चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल 2027, बुधवार से शुरू होगी और राम नवमी 15 अप्रैल 2027, गुरुवार को है। घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:04 से सुबह 7:25 तक।
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
पाठक संख्या: 439







