कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
तुम राम रूप में आना,
तुम राम रूप में आना
सीता साथ लेके,
धनुष हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
तुम श्याम रूप में आना,
तुम श्याम रूप में आना,
राधा साथ लेके,
मुरली हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
तुम शिव के रूप में आना,
तुम शिव के रूप में आना,
गौरा साथ लेके,
डमरू हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
सबसे पहला मनावा, थाने देवा रा सरदार: भजन (Sabse Pahle Manaba Thane Deva Ra Sardar)
तू साँची है भवानी माँ, तेरा दरबार साँचा है: भजन (Tu Sanchi Hai Bhawani Maa Tera Darbar Sancha Hai)
हमें निज धर्म पर चलना सिखाती रोज रामायण - भजन (Hame Nij Dharm Par Chalna Sikhati Roj Ramayan)
तुम विष्णु रूप में आना,
तुम विष्णु रूप में आना,
लक्ष्मी साथ लेके,
चक्र हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
तुम गणपति रूप में आना,
तुम गणपति रूप में आना
रिद्धि साथ लेके,
सिद्धि साथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ॥








