हर सांस मे हो सुमिरन तेरा,
यु बित जाये जीवन मेरा,
तेरि पुजा करते बिते सांझ सवेरा,
यु बित जाये जीवन मेरा ॥
नैनो कि खिड़की से तुमको,
पल पल में निहारु,
मन मे बिठा लु तेरि आरती उतारु,
डाले रहु तेरे चरणों मे डेरा,
यु बित जाये जीवन मेरा ॥
जो भी तेरा प्यारा हो वो,
मेरे दिल का प्यारा हो,
मेरे सर का ताज मेरी आखो का तारा हो,
सब मे निहारु रूप सुनहरा,
यु बित जाये जीवन मेरा ॥
प्यार हो सत्कर हो एतबार हो तुम्हारा,
सुख भी हो सारे ओर याद हो इशारा,
हो आत्मा पे तेरा हि डेरा,
यु बित जाये जीवन मेरा ॥
मेरो मन राम ही राम रटे रे: भजन (Mero Maan Ram Hi Ram Rate Re)
बना दे बिगड़ी बात, मेरे खाटू वाले श्याम: भजन (Bana De Bidagi Baat Mere Khatu Wale Shyam)
हर सांस मे हो सुमिरन तेरा,
यु बित जाये जीवन मेरा,
तेरि पुजा करते बिते सांझ सवेरा,
यु बित जाये जीवन मेरा ॥
Post Views: 537








