बांटो रे बधाई बजाओ रे थाल,
गोकुल में जन्मा है यशोदा का लाल,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोडा पालकी ॥
नंदबाबा हिरे मोती बाँट रहे है,
खुशियों से ग्वाल बाल नाच रहे है,
नंदबाबा हिरे मोती बाँट रहे है,
खुशियों से ग्वाल बाल नाच रहे है,
देते है दुहाई सब जियो सौ सौ साल,
देते है दुहाई सब जियो सौ सौ साल,
गोकूल में जन्मा है यशोदा का लाल,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोडा पालकी ॥
पाप जब धरती पे बढ़ता है,
पालने में कान्हा उतरता है,
पाप जब धरती पे बढ़ता है,
पालने में कान्हा उतरता है,
आया बन करके वो कंस का काल,
आया बन करके वो कंस का काल,
गोकूल में जन्मा है यशोदा का लाल,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोडा पालकी ॥
देवता भी दर्शन को आए है,
देख के ये लीला हर्षाए है,
देवता भी दर्शन को आए है,
देख के ये लीला हर्षाए है,
‘सौरभ मधुकर’ सब हो गए निहाल,
‘सौरभ मधुकर’ सब हो गए निहाल,
गोकूल में जन्मा है यशोदा का लाल,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोडा पालकी ॥
जगन्नाथ महाप्रभु का महा रहस्य (The great mystery of Jagannath Mahaprabhu)
वयं राष्ट्रे जागृयाम.. (Vayam Rashtre Jagrayam)
गौरा जी को भोले का, योगी रूप सुहाया है - भजन (Goura Ji Ko Bhole Ka Yogi Roop Suhaya Hai)
बांटो रे बधाई बजाओ रे थाल,
गोकुल में जन्मा है यशोदा का लाल,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोडा पालकी ॥








