भजन: बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया (Brindavan Ka Krishan Kanhaiya Sabki Aankhon Ka Tara)

jambh bhakti logo

बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
सब की आँखों का तारा
मन ही मन क्यों जले राधिका
मोहन तो है सब का प्यारा
॥ बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया..॥

जमना तट पर नन्द का लाला
जब जब रास रचाये रे
तन मन डोले कान्हा ऐसी
बंसी मधुर बजाये रे
सुध-बुध भूली खड़ी गोपियाँ
जाने कैसा जादू डारा
॥ बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया..॥

रंग सलोना ऐसा जैसे
छाई हो घट सावन की
ऐ री मैं तो हुई दीवानी
मनमोहन मन भावन की
तेरे कारण देख बाँवरे
छोड़ दिया मैं ने जग सारा

बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
सब की आँखों का तारा
मन ही मन क्यों जले राधिका
मोहन तो है सब का प्यारा

राम जन्मभूमि पर जाकर, जीत के दीप जलाएंगे: भजन (Ram Janmabhoomi Par Jakar Jeet Ke Deep Jalayenge)

मिल कहो गर्व से हिन्दू है हम - भजन (Mil Kaho Garv Se Hindu Hain Ham)

भोलेनाथ बसे ज्योतिर्लिंग में: भजन (Bholenath Base Jyotirling Mein)

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment