भोले शंकर हम भक्तो से,
करते कितना प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे ॥
हमने तो सबकुछ,
अर्पण किया है,
चौखट पे तेरी,
समर्पण किया है,
भोले तुम्हे भी हम दीनो की,
कितनी है दरकार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे ॥
आँखे हमारी बाबा,
दर्शन को तरसे,
तेरी जुदाई में ये,
रह रह के बरसे,
भोले तुम्हे भी रहता होगा,
भक्तो का इंतजार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे ॥
‘हर्ष’ बना है बाबा,
तेरा दीवाना,
क्या तू भी चाहे कहना,
कैसा छिपाना,
भोले कही ना हो ये हमारा,
एक तरफ़ा ही प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे ॥
माँ सरस्वती अष्टोत्तर-शतनाम-नामावली (Sarasvati Ashtottara Shatnam Namavali)
आरती श्री वृषभानुसुता - राधा आरती (Radha Aarti: Aarti Shri Vrashbhanusuta Ki)
महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् - अयि गिरिनन्दिनि (Mahishasura Mardini Stotram - Aigiri Nandini)
भोले शंकर हम भक्तो से,
करते कितना प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे ॥








