भक्तों के घर कभी, आजा शेरावाली: भजन (Bhakton Ke Ghar Kabhi Aaja Sherawali)

jambh bhakti logo

भक्तों के घर कभी,
आजा शेरावाली,
कुटिया का मान,
बढ़ा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली ॥

पलकों के आसन पे,
तुझको बिठाएंगे,
हलवा पूड़ी का मैया,
भोग लगाएंगे,
भाव का ये भोग,
लगा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली ॥

इन अखियों को बस,
मैया तेरी आस है,
आएगी जरूर माता,
रानी विश्वास है,
भक्तो की आस,
पूरा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली ॥

आजा आजा मैया,
तेरा लाड लड़ाएंगे,
‘सौरभ मधुकर’ संग,
भजन सुनाएंगे,
रिश्ता ये प्रेम का,
निभा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली ॥

भक्तों के घर कभी,
आजा शेरावाली,
कुटिया का मान,
बढ़ा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली ॥

पार्श्व / परिवर्तिनी एकादशी व्रत कथा (Parshva / Parivartani Ekadashi Vrat Katha)

नाकोड़ा के भैरव तुमको आना होगा - भजन (Nakoda Ke Bhairav Tumko Aana Hoga)

हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिए: भजन (Har Janam Mein Baba Tera Sath Chahiye)

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment