॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

आरती: श्री राणी सती दादी जी (Shri Rani Sati Dadi Ji)

WhatsApp
Facebook
आरती: श्री राणी सती दादी जी (Shri Rani Sati Dadi Ji)

ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता।
अपने भक्त जनन की,
दूर करन विपत्ती ॥
ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता ॥

अवनि अननंतर ज्योति अखंडीत,
मंडितचहुँक कुंभा।
दुर्जन दलन खडग की,
विद्युतसम प्रतिभा ॥

ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता ॥

मरकत मणि मंदिर अतिमंजुल,
शोभा लखि न पडे।
ललित ध्वजा चहुँ ओरे,
कंचन कलश धरे ॥

ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता ॥

घंटा घनन घडावल बाजे,
शंख मृदुग घूरे।
किन्नर गायन करते,
वेद ध्वनि उचरे ॥

ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता ॥

सप्त मात्रिका करे आरती,
सुरगण ध्यान धरे।
विविध प्रकार के व्यजंन,
श्रीफल भेट धरे ॥

ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता ॥

संकट विकट विदारनि,
नाशनि हो कुमति।
सेवक जन ह्रदय पटले,
मृदूल करन सुमति ॥

ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता ॥

अमल कमल दल लोचनी,
मोचनी त्रय तापा।
त्रिलोक चंद्र मैया तेरी,
शरण गहुँ माता ॥

ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता ॥

या मैया जी की आरती,
प्रतिदिन जो कोई गाता।
सदन सिद्ध नव निध फल,
मनवांछित पावे ॥

ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता।
अपने भक्त जनन की,
दूर करन विपत्ती ॥

आने वाला पर्व: चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल 2027, बुधवार से शुरू होगी और राम नवमी 15 अप्रैल 2027, गुरुवार को है। घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:04 से सुबह 7:25 तक।
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment