॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो: भजन (Drashti Hum Par Daya Ki Maa Dalo)

WhatsApp
Facebook
दृष्टि हम पे दया की माँ डालो: भजन (Drashti Hum Par Daya Ki Maa Dalo)

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो,
बडी संकट की आई घड़ी है।
द्वार पर तेरे हम भी खड़े है,
आँखो में आँसुओ कि झड़ी है ॥

निर्बल का सहारा यही है,
रास्ता दुसरा ना कही है।
तेरा दर्श अगर तू दिखा दे,
टूट जाये गमो की लड़ी है ॥

सारे भक्तो को तुमने है तारा,
वासता तुमसे भी है हमारा।
तार दे माँ तेरे बालकों को,
हम पर विपदा ही ऐसी पड़ी है ॥

फरियादों की झोली अड़ी है,
फते करने को माँ तू खड़ीं है।
ये शिवाजी को आशिष दे कर,
धन्य करदे तू सबसे बड़ी है ॥

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो,
बडी संकट की आई घड़ी है।
द्वार पर तेरे हम भी खड़े है,
आँखो में आँसुओ कि झड़ी है ॥
Singer: Shivaji Patil

Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment