ये बाबा बहुत बड़ा हैं: भजन (Ye Baba Bahut Bada Hai)

jambh bhakti logo

हर भक्तों के दिल से निकले,
एक यही आवाज़,
ये बाबा बहुत बड़ा है,
ये बाबा बहुत बड़ा हैं ॥

बाबा की शक्ति ने देखों,
कैसा खेल रचाया,
बाबा की मस्ती ने हर एक,
दिल को दीवाना बनाया,
ब्रह्मा के वेदों से निकलें,
एक यही आवाज़,
ये बाबा बहुत बड़ा हैं,
ये बाबा बहुत बड़ा हैं ॥

ये सरकार अगर चाहे तो,
कुछ भी करके दिखा दे,
उठा सड़क से एक भिखारी,
राजा उसे बना दे,
नारद की वीणा से निकले,
एक यही आवाज़,
ये बाबा बहुत बड़ा हैं,
ये बाबा बहुत बड़ा हैं ॥

इंसा चाहे कुछ भी करले,
इनसे छुपा नहीं है,
‘बनवारी’ गर ये ना चाहे,
कुछ भी हुआ नहीं है,
शंकर के डमरू से निकले,
एक यही आवाज़,
ये बाबा बहुत बड़ा हैं,
ये बाबा बहुत बड़ा हैं ॥

मेरा भोला है भंडारी: शिव भजन (Mera Bhola Hai Bhandari)

राम से बड़ा राम का नाम, जो सुमिरे भव पार हो जाए: भजन (Ram Se Bada Ram Ka Naam Jo Sumire Bhav Paar Ho Jaye)

महेश वंदना: किस विधि वंदन करू तिहारो - भजन (Kis Vidhi Vandan Karun Tiharo Aughardani)

हर भक्तों के दिल से निकले,
एक यही आवाज़,
ये बाबा बहुत बड़ा है,
ये बाबा बहुत बड़ा हैं ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment