दास तेरे है गजानन, ध्यान धरते है: भजन (Das Tere Hai Gajanan Dhyan Dharte Hai )

jambh bhakti logo

दास तेरे है गजानन,
ध्यान धरते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है ॥

चार तेरी है भुजाये,
रूप मत वाला,
शिव सुवन गोरी के लाला,
भक्त रख वाला,
तेरी शक्ति का भी शिव,
मान करते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है ॥

रिद्धि सिद्धि लाभ और शुभ,
साथ में लाना,
दास का अनुरोध दाता,
भूल मत जाना,
तेरी महिमा का सदा,
गुण गाण करते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है ॥

मेरे अंगना में पधारो,
है अरज मेरी,
गोरी नंदन जल्दी आओं,
ना करो देरी,
पुष्प चन्दन से तेरा,
सम्मान करते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है ॥

बुद्धि के दाता हमें भी,
ज्ञान दे जाओ,
अपनी भक्ति का हमें,
वरदान दे जाओ,
नित तेरे नाम का,
रस पान करते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है ॥

हे शिव शंकर परम मनोहर: भजन (Hey Shiv Shankar Parm Manohar)

ॐ श्री विष्णु मंत्र: मङ्गलम् भगवान विष्णुः (Shri Vishnu Mantra)

कार्तिक मास माहात्म्य कथा: अध्याय 13 (Kartik Mas Mahatmya Katha: Adhyaya 13)

‘श्याम सुंदर’ दास तेरा,
इसको अपनाना,
हे गजानन ‘लख्खा’ भी,
तेरा है दीवाना,
कर दो बैडा पार,
क्यों हैरान करते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है ॥

दास तेरे है गजानन,
ध्यान धरते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है,
तेरे चरणों में प्रभु,
प्रणाम करते है ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment