॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

मुझे खाटू बुलाया है: भजन (Mujhe Khatu Bulaya Hai)

WhatsApp
Facebook
मुझे खाटू बुलाया है: भजन (Mujhe Khatu Bulaya Hai)

मुझे खाटू बुलाया है,
मुझको बधाई दो सभी,
बाबा श्याम ने बुलाया है,
मुझें खाटू बुलाया है,
मुझको रोको ना कोई,
बाबा श्याम ने बुलाया है ॥

मैं निशान उठाऊंगा,
मैं निशान उठाऊंगा,
रींगस से पैदल चलकर के,
बाबा श्याम को चढ़ाऊंगा ॥

तोरण द्वार जब पहुंचूंगा,
तोरण द्वार जब पहुंचूंगा,
शीश झुकाकर सांवरे,
तेरे चरणों को चूमूंगा ॥

लम्बी लम्बी कतारें है,
लम्बी लम्बी कतारें है,
हमको जीता दो सांवरे,
हम भी दुनिया से हारे है ॥

बड़ी दूर से आया हूँ,
एक फूल मैं लाया हूँ,
इसे स्वीकार कर लो,
सच्ची भावना से लाया हूँ ॥

मैं जल्दी आऊंगा,
मैं जल्दी आऊंगा,
काम बनाना सांवरे,
तेरा शुकर मनाऊंगा,
तेरे भजनो को गाऊंगा ॥

मुझे खाटू बुलाया है,
मुझको बधाई दो सभी,
बाबा श्याम ने बुलाया है,
मुझें खाटू बुलाया है,
मुझको रोको ना कोई,
बाबा श्याम ने बुलाया है ॥

Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment