जब संकट कोई आए,
तू ले मैया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम,
जब व्याकुल मन घबराए,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम ॥
चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम ॥
कठिनाई जब कोई आए,
संगी साथी काम ना आए,
जब राह कोई ना पाए,
जब राह कोई ना पाए,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम ॥
जय माता की जपता जो माला,
झूम रहा वो हर मतवाला,
‘अंकुश’ भी अब तो गाये,
‘अंकुश’ भी अब तो गाये,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम ॥
जब संकट कोई आए,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम,
जब व्याकुल मन घबराए,
तू ले मैया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम ॥
आने वाला पर्व: चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल 2027, बुधवार से शुरू होगी और राम नवमी 15 अप्रैल 2027, गुरुवार को है। घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:04 से सुबह 7:25 तक।
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
पाठक संख्या: 468








