॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
Jambh Bhakti (जम्भ भक्ति) logo

भजन · आरती · मंत्र

जो देना हो तो मईया, उपहार ये देना: भजन (Jo Dena Ho To Maiya Uphar Ye Dena)

WhatsApp
Facebook
जो देना हो तो मईया, उपहार ये देना: भजन (Jo Dena Ho To Maiya Uphar Ye Dena)

जो देना हो तो मईया,
उपहार ये देना,
तेरी ममता पर थोड़ा,
अधिकार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

वैसे तो पहले ही,
काफी है ये तोहफा,
तू है मेरी मैया है,
मैं हूँ तेरा बेटा,
बेटा का जिस पर हक़ है,
वो प्यार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

दौलत से जीने के,
साधन तो मिल जाए,
पर माँ की ममता को,
लेने कहाँ जाए,
मुझको है बस ममता की,
दरकार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

अमृत में ममता का,
जो अंश ना होता,
तो विष और अमृत में,
कोई फर्क ना होता,
‘सोनू’ को उस अमृत की,
एक धार दे देना,
तेरी ममता पर थोड़ा,
अधिकार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

जो देना हो तो मईया,
उपहार ये देना,
तेरी ममता पर थोड़ा,
अधिकार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

आने वाला पर्व: चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल 2027, बुधवार से शुरू होगी और राम नवमी 15 अप्रैल 2027, गुरुवार को है। घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:04 से सुबह 7:25 तक।
चैत्र नवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि देखें →
Picture of Sandeep Bishnoi
Sandeep Bishnoi

इसी तरह के और पाठ

Leave a Comment