तुमको तुम्हारे बेटे पुकारे,
आ जाओ मैया घर में हमारे ॥
बेटे तुम्हारे लाखों है मैया,
किसी का महल है,
किसी की है कुटिया,
तुम्हे एक जैसे,
लगते है सारे,
आ जाओ मैया घर में हमारे ॥
ना हिरे ना मोती ना,
जवाहरात है माँ,
ना ही अमीरों की,
यहाँ ठाठ है माँ,
मगर तेरा मंदिर है,
दिल में हमारे,
आ जाओ मैया घर में हमारे ॥
दिन रात तेरी,
सेवा करेंगे,
बिठाकर के पलकों में,
तुमको रखेंगे,
‘सोनू’ तुम्हारी बाट निहारें,
आ जाओ मैया घर में हमारे ॥
तुमको तुम्हारे बेटे पुकारे,
आ जाओ मैया घर में हमारे ॥
रोम रोम में बस हुआ है एक उसी का नाम: भजन (Rom Rom Me Basa Hua Hai Ek Usi Ka Naam)
महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjay Mantra)
फागण को महीनो, लिख दीन्यो बाबा जी के नाम: भजन (Fagan Ko Mahino Likh Dino Baba Ji Ke Naam)
दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन








