भजन: सालासर में जिसका, आना जाना हो गया (Salasar Mein Jiska, Aana Jana Ho Gaya)

jambh bhakti logo

सालासर में जिसका,
आना जाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया ॥

जा के दरबार में,
जो शीश झुकाते हैं,
बालाजी दयालु उन्हें,
गले से लगाते हैं,
जिसका मेरे बाबा से,
याराना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया ॥

प्यार का खजाना,
बालाजी का भरपूर है,
प्रेम को लुटाने में,
ये बड़े मशहूर है,
जो भी इनसे जाना,
पहचाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया ॥

बाबा के दीवाने की तो,
बात निराली है,
बाबा की कृपा से,
मोहन मुरली की दीवानी है,
जिनका उनके चरणों में,
ठिकाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया ॥

बच्चो से कभी मैया, यूँ रहती दूर नहीं: भजन (Bachchon Se Kabhi Maiya Yun Rahti Dur Nahi)

जिस दिल में आपकी याद रहे: भजन (Jis Dil Main Aapki Yaad Rahe)

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन (Main Too Aai Vrindavan Dham Kishori Tere Charanan Main)

सालासर में जिसका,
आना जाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया,
वो ही मेरी बाबा का,
दीवाना हो गया ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment