नैया मझधार मेरी, टूटी पतवार मेरी: भजन (Naiya Majhdhar Meri Tuti Patwar Meri)

jambh bhakti logo

नैया मझधार मेरी,
टूटी पतवार मेरी,
बन के तू मांझी,
आजा श्याम मेरे ॥

बन के सहारा मुझे,
पार उतार दे,
बिगड़ी ये ज़िंदगानी,
इसको संवार दे,
नैया चलाऊं कैसे,
पार लगाऊं कैसे,
बन के तू मांझी,
आजा श्याम मेरे ॥

आता नहीं है मुझको,
तूफ़ान से खेलना,
वश में नहीं है मेरे,
हिचकोले झेलना,
आशा टूटेगी मेरी,
नैया डूबेगी मेरी,
बन के तू मांझी,
आजा श्याम मेरे ॥

कर के दया मुझको,
भंवर से निकाल दे,
बनवारी नाव मेरी,
किनारे पे डाल दे,
होगा एहसान तेरा,
करदे कल्याण मेरा,
बन के तू मांझी,
आजा श्याम मेरे ॥

जय हो जय जय है गौरी नंदन - आरती (Jai Ho Jai Jai He Gauri Nandan)

खाटू श्याम चालीसा (Khatu Shyam Chalisa)

मेरे राम मेरे घर आएंगे, आएंगे प्रभु आएंगे- भजन (Mere Ram Mere Ghar Ayenge Ayenge Prabhu Ayenge)

नैया मझधार मेरी,
टूटी पतवार मेरी,
बन के तू मांझी,
आजा श्याम मेरे ॥

Picture of Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Leave a Comment